फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Scorched girl dies in fire at her in-laws

ससुराल में आग से झुलसी युवती की मौत

Sat, 25 Apr 2020 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2020 11:16 PM IST
विज्ञापन
Scorched girl dies in fire at her in-laws
बांदा/तिंदवारी। थाना क्षेत्र के परसौड़ा गांव में गुरुवार की रात देवराज वर्मा की 28 वर्षीय पत्नी सरस्वती घर में संदिग्ध हालात में आग से झुलस गई। बेहद नाजुक अवस्था में उसे जिला अस्पताल लाया गया। यहां देर रात उसकी मौत हो गई। घर के लोग दीपक से कपड़ों में आग लगने की दलील दे रहे हैं। पति मजदूर है।
विज्ञापन

उधर, सरस्वती के पिता बाबूलाल अहिरवार ने दहेज के लिए उत्पीड़न और हत्या बताया है। आरोप लगाया कि ससुराल में सरस्वती के साथ आए दिन दहेज के लिए मारपीट और प्रताड़ना की जा रही थी। मृतका अपने पीछे चार माह की बालिका छोड़ गई है। पुलिस को फिलहाल मायके या ससुराल पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

एक दूसरी घटना में कबीर नगर (तिंदवारी) में शनिवार को दोपहर रीतू देवी (26) पत्नी सदानंद ने ससुराल में कमरा बंद कर साड़ी से फांसी पर झूलने की कोशिश की। घर की महिलाओं ने तत्काल फंदा खोलकर उसे पीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना की पृष्ठभूमि पता नहीं चल सकी। उधर, बबेरू कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव में आरती (20) पत्नी दीपक शनिवार को सुबह ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों के बीच आग से झुलस गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घरवालों का कहना है कि खाना बनाते समय कपड़ों में आग लग गई थी। पुलिस ने बयान दर्ज किए हैं।
घर में वृद्ध किसान का शव मिला
बांदा। कांस्टेबल के वृद्ध भाई का शव घर में मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। पैलानी थाना क्षेत्र के खप्टिहा कलां गांव निवासी छत्रपाल वर्मा (65) शुक्रवार को दोपहर खेत से घर लौटा और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।

वह अकेला था। ग्रामीणों की सूचना पर थाना पुलिस ने निरीक्षण किया और पूछताछ की। पैलानी थाना इंस्पेक्टर बलजीत सिंह ने बताया कि मृतक के दो पुत्र हिसार (हरियाणा) और अहमदाबाद में हैं। भाई इटावा में कांस्टेबल है। लॉकडाउन से पुत्रों के घर न लौट पाने पर अन्य परिजनों को पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed