फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Scope of small and marginal farmers can be increased in Bundelkhand

बुंदेलखंड में बढ़ सकता है लघु व सीमांत किसानों का दायरा

Tue, 12 Sep 2017 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा Updated Tue, 12 Sep 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
Scope of small and marginal farmers can be increased in Bundelkhand
बांदा में किसान को कर्जमाफी का प्रमाण पत्र सौंपते प्रदेश के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह। - फोटो : amarujala
प्रदेश के सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा है कि बुंदेलखंड के लघु एवं सीमांत किसानों की सीमा का दायरा बढ़ाया जाएगा। फिलहाल पूरे प्रदेश 2 हेक्टेयर का दायरा लागू है। मुख्यमंत्री इस पर विचार कर रहे हैं। मंत्री ने प्रदेश सरकार की कर्ज माफी योजना के तहत बांदा जिला प्रशासन द्वारा तैयार सूची के पहले चरण में चिह्नित 5100 लघु एवं सीमांत किसानों को कर्ज माफी के प्रमाण पत्र सौंपे। फिलहाल जिले के 8996 किसानों का 54 करोड़ 54 लाख रुपये कर्ज माफ किया है। करीब 90 हजार किसान बाकी हैं।
विज्ञापन


सोमवार को मंडी समिति परिसर में आयोजित भव्य समारोह में मंत्री ने कहा कि इजरायली पद्धति की टपक सिंचाई योजना में लघु एवं सीमांत किसानों को 90 फीसदी अनुदान दिया जाएगा। यह भी घोषणा की ऐसी बंजर जमीन जिसमें खेती नहीं होती उसे उपजाऊ बनाकर भूमिहीनों को बांटी जाएगी। पिछली सरकारों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अब तक ‘हुजूर के बेटे ही हुजूर’ बनते थे। अब मजदूर के बेटे भी ‘हुजूर’ बनेंगे। इसके लिए प्रदेश के सभी प्राइवेट स्कूलों में 20 प्रतिशत गरीब बच्चों को दाखिला दिलाया जा रहा है। गेहूं और आलू खरीद की तर्ज पर धान खरीद का इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन

सिंचाई मंत्री ने कहा कि नदियों की धारा को अविरल बनाए रखने के लिए नदियों को आपस में जोड़ने का काम किया जा रहा है। मंत्री ने शेष किसानों को भी जल्द ही कर्ज माफी का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह में मंडलायुक्त अजय कुमार शुक्ला, डीआईजी ज्ञानेश्वर तिवारी, डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, एसपी शालिनी ने मंत्री का स्वागत किया। प्रमाण पत्र वितरण में भी शरीक रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह पटेल भी मंच पर रहे। उधर, व्यवस्थाओं में सीडीओ आरके सिंह, एडीएम गंगाराम गुप्ता, कृषि अधिकारी बालगोविंद यादव, अर्थ एवं संख्याधिकारी आरडी यादव सहित जिले के सभी एसडीएम, तहसीलदार तथा राजस्व और कृषि विभाग के अधिकारी व कर्मचारी आदि व्यवस्था में जुटे रहे। मंच का संचालन मुईनुद्दीन राही ने किया। बाल गायिका अंजली वर्मा ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत तथा पंकज रावत, अभिषेक मिश्रा व नेत्रहीन पवन त्रिपाठी ने गीत पेश किए।


सांसद ने उठाया बुंदेलखंड के किसानों का मुद्दा
बांदा। बुंदेलखंड में किसानों के मानक बढ़ाने का मुद्दा मंच पर सांसद भैरो प्रसाद मिश्र ने उठाया। उन्होंने मंत्री से कहा कि सरकार ने कर्ज माफी का वादा पूरा किया है। लेकिन अब बुंदेलखंड की विषम परिस्थितियों को देखते हुए यहां लघु एवं सीमांत किसानों की भूमि सीमा 2 हेक्टेयर से बढ़ाकर कम से कम 5 हेक्टेयर की जानी चाहिए। विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि सरकार बिना किसी भेदभाव के किसानों को ऋण माफी का लाभ दे रही है। यहां की सिंचाई योजनाओं में उदारता का अनुरोध किया। विधायक बृजेश कुमार प्रजापति ने कहा कि प्रदेश सरकार ने लघु एवं सीमांत किसानों का 36 हजार करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया है।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed