फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Schools will be removed from rejuvenation operation

कायाकल्प आपरेशन से स्कूलों के हटेंगे कब्जे

Sat, 30 Nov 2019 06:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2019 06:45 PM IST
विज्ञापन
Schools will be removed from rejuvenation operation
परिषदीय व कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों के खेल मैदान और भूमि पर किए गए अवैध कब्जे हटाए जाएंगे। साथ ही इन स्कूलों का 11 कामों से कायाकल्प किया जाएगा।
विज्ञापन

पंचायती राज विभाग और सर्व शिक्षा अभियान विभाग मिलकर आपरेशन कायाकल्प अंजाम देंगे। यह निर्देश शुक्रवार को पंचायती राज विभाग के सचिव और प्रदेश के सर्व शिक्षा अभियान निदेशक ने संयुक्त रूप से की वीडियो कान्फ्रेंसिंग में दिए हैं। बांदा जनपद में लगभग 164 परिषदीय स्कूलों की भूमि में अतिक्रमण है। इनमें 102 प्राइमरी और 62 जूनियर हाईस्कूल हैं।
विज्ञापन

वीडियो कान्फ्रेंसिंग में अपर सचिव और सर्व शिक्षा अभियान परियोजना निदेशक विजय किरन आनंद ने कहा है कि आपरेशन कायाकल्प के तहत परिषदीय स्कूलों की भूमि पर अवैध कब्जे हटाए जाने के साथ ही चहारदिवारी निर्माण, मरम्मत, पेयजल, किचेन शेड, बिजली, शौचालय व रंग रोगन आदि 11 काम कराए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह कार्य ग्राम पंचायतों से कराया जाए। इन स्कूलों की पहले पैमाइश कराएं। जिन स्कूलों की खाली पड़ी भूमि या खेल मैदानों में अवैध कब्जे या अतिक्रमण हों उन्हें हटवाया जाए।
जिलाधिकारी और बीएसए को निर्देश दिए हैं कि 15 दिसंबर तक स्कूलों की फोटो सहित कार्ययोजना प्रस्तुत की जाए। अपर सचिव पंचायती राज ने डीपीआरओ को निर्देश दिया कि यह कार्य 14वें वित्त आयोग के बजट से ग्राम पंचायतें कराएं।

उधर, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी हरिश्चंद्र नाथ ने बताया कि बांदा जनपद में कुल 2035 परिषदीय स्कूलों में 164 में चहारदीवारी (बाउंड्री) नहीं है। इनमें से कुछ स्कूलों की आंशिक भूमि पर अवैध कब्जे भी हैं। इसमें 102 प्राइमरी व 62 जूनियर विद्यालय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed