{"_id":"4426057efe2452900dd296efd54adc58","slug":"school-college-will-remain-closed-on-27th-and-28th-april-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"27 व 28 को स्कूल कालेज बंद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
27 व 28 को स्कूल कालेज बंद
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sun, 26 Apr 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूकंप का खतरा कम न होने की आशंका पर बांदा, हमीरपुर, चित्रकूट महोबा के जिलाधिकारियों ने जनपद के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल-कालेज 27 और 28 अप्रैल को बंद रखने के आदेश दिए हैं। अधिकारियों ने स्कूल संचालकों को चेतावनी दी है कि इस आदेश के अमल में कोई हीलाहवाली हुई तो सख्त कार्रवाई के लिए तैयार रहें। डीआईओएस और बीएसए ने सभी स्कूल व कालेज प्रबंधकों को इस आदेश से अवगत करा दिया है।
विज्ञापन
रविवार को बांदा के डीएम सुरेश कुमार, चित्रकूट की डीएम नीलम अहलावत, हमीरपुर की डीएम संध्या तिवारी, महोबा के डीएम वीरेश्वर सिंह ने जारी आदेश में कहा कि जन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी विद्यालयों में 27 और 28 अप्रैल को अवकाश रहेगा।
विज्ञापन
अलबत्ता शासन द्वारा निर्धारित कोई व्यवसायिक या प्रौद्योगिकी परीक्षा पर यह आदेश नहीं लागू होगा। यह परीक्षाएं पूर्ववत और निर्धारित समय पर होंगी। डीएम ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, स्पर्श अंध विश्वविद्यालय और आश्रम पद्धति स्कूलों के लिए बीएसए और समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिया है कि इन स्कूलों के संरक्षकों को सूचित करें कि अगर वह अपने बच्चों को स्कूल से घर ले जाना चाहते हैं तो इस छुट्टी की अवधि में ले जा सकते हैं।
विज्ञापन
डीएम ने डीआईओएस, बीएसए और समाज कल्याण अधिकारी को व्यक्तिगत तौर पर खबरदार किया है कि इस आदेश का पालन अक्षरश: हो। उसके उल्लंघन पर संबंधित विद्यालय प्रधानाचार्य, अधीक्षक, वार्डेन, एबीएसए, डीआईओएस, बीएसए और समाज कल्याण अधिकारी पूरी तरह जिम्मेदार होंगे। उधर, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी डा.सत्यनारायण द्वारा जारी आदेश में सभी विद्यालयों में 27 व 28 अप्रैल (सोमवार व मंगलवार) को अवकाश घोषित किया गया है।