फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   school,city majistrate,principal,board baithak,centre

प्रश्नपत्र देख परीक्षार्थियों के छूटे पसीने

Wed, 24 Feb 2021 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
school,city majistrate,principal,board baithak,centre
school,city majistrate,principal,board baithak,centre - फोटो : BANDA
बांदा। जवाहर नवोदय विद्यालय (दुरेड़ी, बांदा) में 9वीं कक्षा में दाखिले के लिए बुधवार को यहां मंडल मुख्यालय में लिखित परीक्षा आयोजित हुई। मात्र एक परीक्षा केंद्र आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज में एक पाली में परीक्षा हुई। एक सैकड़ा बहुविकल्पीय प्रश्नों के उत्तर परीक्षार्थियों ने ढाई घंटे में दिए। कई बच्चों ने बताया कि कई प्रशभनों में उनके पसीने छुटा दिए।
विज्ञापन

दोपहर 11 बजे शुरू हुई परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों को सुबह 10 बजे ही बुला लिया गया था। पंजीकृत 347 में 221 परीक्षार्थी ही उपस्थित हुए। 126 ने परीक्षा से किनारा कर लिया। सिटी मजिस्ट्रेट केशव नाथ परीक्षा के पर्यवेक्षक थे। उन्होंने कक्षों का निरीक्षण किया। जवाहर नवोदय विद्यालय प्रधानाचार्य एसयू खां सहित केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में डॉ. वीके तिवारी उपस्थित रहे। मेजबान कॉलेज के प्रधानाचार्य मेजर मिथलेश कुमार पांडेय भी मौजूद थे।
विज्ञापन

परीक्षार्थी बालक-बालिकाओं ने प्रश्नों को लेकर मिलीजुली राय बताई। दिशा गुप्ता (बबेरू) ने कहा कि माइनस मार्किंग न होना ठीक रहा। बालक सुप्रीम (सांडा़, मरका) का कहना था कि विज्ञान और अंग्रेजी के कई वाक्य अत्यधिक जटिल होने से असुविधा हुई। प्रश्न पत्र कुछ देर से मिला। छात्र नीरज पटेल (कैरी, बिसंडा) ने कहा कि हरेक प्रशभन के उत्तर में छह विकल्प छांटने में कुछ समय लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
फोटो 24 बीएनडीपी 13- आईजी आवास गेट पर प्रदर्शन करतीं महोबा की गुलाबी गैंग सदस्याएं।
गुलाबी गैंग का आईजी आवास पर प्रदर्शन
बांदा। आदिवासी महिला उत्थान ग्रामोद्योग सेवा संस्थान (गुलाब समिति) की महोबा कमांडर फरीदा बेगम के नेतृत्व में समिति की महिलाओं ने बुधवार को यहां पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय गेट पर प्रदर्शन किया। ज्ञापन देकर महोबा पुलिस की ढिलाई पर असंतोष जताया। बुंदेलखंड कमांडर फरीदा बेगम द्वारा दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि उनके पुत्र के साथ 14 जनवरी को महोबा में कई लोगों ने मारपीट कर बाइक छीन ली थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इस पर आरोपियों ने फिर उसके घर में घुसकर मारपीट की। इसकी भी रिपोर्ट दर्ज कराई गई। लेकिन आज तक गिरफ्तारी नहीं हुई। आरोपियों की मां ने 72 घंटे बाद झूठी रिपोर्ट दर्ज करा दी। आरोपी सुलह के लिए धौंस धमकी दे रहे हैं। महोबा पुलिस गिरफ्तारी नहीं कर रही। गिरफ्तारी नहीं होने पर गुलाबी समिति धरना प्रदर्शन करेगी।

------
फोटो 24 बीएनडीपी 02- कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देने आए जेएन डिग्री कॉलेज के छात्र-छात्राएं।
महाविद्यालय में परीक्षा केंद्र का विरोध
बांदा। जेएन कॉलेज को आए दिन परीक्षाओं का केंद्र बनाए जाने पर बाधित हो रही पढ़ाई से छात्र-छात्राओं ने विरोध किया है। बुधवार को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन अध्यक्ष सनी पटेल के नेतृत्व में डीएम को दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि महाविद्यालय में लगभग 3000 छात्र-छात्राएं हैं। पिछले माह से यहां विभिन्न महाविद्यालयों के परीक्षाओं का सेंटर बना दिए जाने से पढ़ाई बाधित हो रही है। अब बीएएमएस परीक्षा का सेंटर भी यहां बनाया जा रहा है। यही चलता रहा तो छात्र-छात्राओं का वार्षिक कोर्स पूरा नहीं हो पाएगा। मांग की कि महाविद्यालय को परीक्षा केद्र न बनाया जाए। ज्ञापन देने वालों में आकाश दीक्षित, साबिर शेख, सत्येंद्र तिवारी, शैलेंद्र पटेल, दीपक गुप्ता, अभिषेक, जय, अवर तिवारी, रोहित, अंकेश, सूर्यप्रताप, पूजा, शालिनी, आरती आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed