फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Scheduled caste woman was not allowed to take water, beaten up

Banda: अनुसूचित जाति की महिला को ट्यूबवेल की टंकी से नहीं लेने दिया पानी, पिता-पुत्र ने की मारपीट

Sun, 11 Aug 2024 11:21 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Sun, 11 Aug 2024 11:21 PM IST
सार

यूपी के बांदा जिले में अनुसूचित जाति की महिला को ट्यूबवेल की टंकी से पानी लेने से मना करने के साथ ही उसके साथ अभद्रता व मारपीट करने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन
Scheduled caste woman was not allowed to take water, beaten up
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिले के जसपुरा में अनुसूचित जाति की महिला को ट्यूबवेल की टंकी से लोटे में पानी लेने से पिता-पुत्र ने मना कर दिया और अभद्रता की। महिला के विरोध किया तो पिता-पुत्र ने उसके साथ मारपीट की। आसपास मौजूद महिलाओं ने किसी तरह बचाया। पीड़िता ने थाने में इसकी शिकायत की। पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ एससी/एसटी और मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के सिकहुला गांव निवासी सीता देवी पत्नी पुत्तू सोनकर ने ने बताया कि मंगलवार को मजदूर लेकर बटाई पर लिए गए खेत में धान की बेड़ लगाने गई थी। प्यास लगने पर पास में ही स्थित राजेंद्र सिह के निजी ट्यूबवेल में रखा लोटा उठाकर टंकी से पानी लेने लगी। इसी दौरान राजेंद्र और उसके पुत्र जितेंद्र सिंह उर्फ बउवा ने अभद्रता कर दी।
विज्ञापन


विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। पास में ही मौजूद कुछ महिलाओं ने किसी तरह बचाया। पीड़ित महिला ने जसपुरा थाना पुलिस को तहरीर देते हुए रिपोर्ट दर्ज करने और जानमाल की सुरक्षा किए जाने की मांग की। थाना प्रभारी जसपुरा मोनी निषाद ने बताया कि आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ एससीएसटी व मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed