फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Scan Taluk missing five days notice of the bank officials Spshtikrnkapi

तहसील दिवस से नदारद पांच अफसरों से स्पष्टीकरण

Thu, 03 Nov 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 03 Nov 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
Scan Taluk missing five days notice of the bank officials Spshtikrnkapi
तहसील दिवस में फरियादियों के इंतजार में बैठे अफसर - फोटो : अमर उजाला
मंडलायुक्त मुरली मनोहर लाल ने तहसील दिवस से नदारद पांच अफसरों से स्पष्टीकरण तलब किए जाने के निर्देश दिए हैं। संतोषजनक जवाब न मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


सदर तहसील सभागार में बुधवार को मंडलायुक्त अचानक तहसील दिवस में पहुंच गए। जिला उद्योग केंद्र प्रबंधक, जल निगम यांत्रिक शाखा परियोजना प्रबंधक, डूडा के सहायक परियोजना अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी (मैदानी) और रेशम अधिकारी तहसील दिवस से गायब थे। मंडलायुक्त ने इन पांचों अधिकारियों से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए। फरियादियों की शिकायतों को निर्धारित समय में निस्तारित कराने का निर्देश दिया। प्रभारी जिलाधिकारी गंगाराम गुप्ता, एसपी डॉ.श्रीपति मिश्र, अपर आयुक्त उमाकांत त्रिपाठी, सीडीओ रामकुमार सिंह, सीएमओ जीएस वाजपेयी, सीओ सदर डॉ.राकेश मिश्र, एसडीएम प्रहलाद सिंह, मंडलीय उप निदेशक एसएन त्रिपाठी मौजूद रहे। कुल 78 मामले आए।
विज्ञापन


बबेरू प्रतिनिधि के मुताबिक एसडीएम सुरेंद्र प्रसाद यादव की अध्यक्षता में 35 मामले आए। किसी का निस्तारण नहीं हुआ। बीडीओ धीरेंद्र सिंह यादव, नायब तहसीलदार राज कुमार सिंह, राम कुमार शुक्ला, एबीएसए राजीव प्रताप सिंह, सीडीपीओ निर्मला देवी भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed