फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Scams, and corruption gundaraj not forgotten people-Swami Prasad

घोटाले, गुंडाराज और भ्रष्टाचार नहीं भूले लोग-स्वामी प्रसाद

Fri, 17 Feb 2017 11:20 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Fri, 17 Feb 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
Scams, and corruption gundaraj not forgotten people-Swami Prasad
तिंदवारी में स्वामी प्रसाद मौर्य। साथ में सांसद भैरो प्रसाद मिश्र व वरिष्ठ नेता विजय सिंह चौहान। - फोटो : amarujala

पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने सपा और कांग्रेस के गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस का घोटाला, सपा का गुंडाराज और बसपा का भ्रष्टाचार लोग भूले नहीं हैं। जनता सबक सिखाएगी और भाजपा की सरकार बनाएगी। उन्होंने लुभावने वादों से युवाओं और किसानों को भी खूब रिझाया।

विज्ञापन


पूर्व मंत्री मौर्य ने शुक्रवार को सब्जी मंडी स्थित ग्राउंड में भाजपा प्रत्याशी बृजेश प्रजापति के पक्ष में जनसभा संबोधित की। उन्होंने सपा सरकार में हुए अपराधों की गिनती गिनाई तो कांग्रेस सरकारों में हुए घोटाले भी गिनाए। कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश कह रहे हैं काम बोलता है। सच में उनकी सरकार में काम बोला और अपराध में नंबर-वन प्रदेश हो गया। नागरिकों की सुरक्षा करने वाली पुलिस भी सुरक्षित नहीं रही। दावा किया कि सपा सरकार में 1100 पुलिस कर्मियों की हत्याएं हुईं।
विज्ञापन


अवैध कब्जा, लूट-डकैती, बलात्कार जैसी घटनाएं बढ़ीं। अब नैय्या डूबने लगी तो घोटालेबाज रही कांग्रेस के राहुल गांधी से हाथ मिला लिया। उन्होंने बगैर नाम लिए मायावती पर तंज कसा कि एक और है भ्रष्टाचार की देवी। इस देवी से भी सावधान रहने की जरूरत है। वह बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर और कांशीराम के सिद्धांतों को चौराहों पर बेच रही हैं। उन्होंने कहा कि 23 फरवरी को महादान का दिन है। भाजपा की जीत के लिए बढ़ चढ़कर मतदान में शामिल होने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान सांसद भैरो प्रसाद मिश्र, जिलाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष डा.विजय सिंह चौहान, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विनोद जैन, प्रत्याशी बृजेश प्रजापति, ब्लाक प्रमुख विशंभर सिंह लालू, राजेश सिंह, विजय बहादुर सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामहित कश्यप व बालमुकुंद शुक्ला समेत बलराम सिंह कछवाह, सत्यदेव अवस्थी, मंडल अध्यक्ष जीतेंद्र, डा.बीडी प्रजापति आदि मौजूद रहे। मंच का संचालन आनंद स्वरूप द्विवेदी ने किया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed