फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Saturday was full of road accidents, four died

Banda News: सड़क हादसों से भरा रहा शनिवार का दिन, चार की मौत

Sun, 21 Apr 2024 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
Saturday was full of road accidents, four died
बांदा। शनिवार का दिन सड़क हादसों से भरा रहा। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चार लोग सड़क हादसे का शिकार हो गए। दो सड़क हादसे बबेरू कोतवाली क्षेत्र, एक सड़क हादसा बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के चैनेज नंबर 71 पर व तिंदवारी थाना क्षेत्र के सिमौनी गांव में हुआ। ज्यादातर हादसे शादी समारोह से लौटने के दौरान हुए।
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के एकउना गांव निवासी रामनरेश (35) कार चालक था। कार में खराबी के कारण पर वह साले चुनकू (40) व पुत्र अनिल (16) के साथ कार बनवाने गैरेज जा रहा था। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के नहर के पास अचानक कार खराब हो गई। इससे चुनकू व अनिल कार में धक्का लगाने लगे। अचानक कार बेकाबू होकर नहर में गिर गई। इससे रामनरेश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे नहर से निकालकर बबेरू सीएचसी में दिखाया। वहां से रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। पुत्र अनिल ने बताया कि घर में मां उर्मिला है। वह तीन भाई हैं। डेढ़ बीघा जमीन है। बबेरू कोतवाली इंस्पेक्टर राजकुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन


हादसा- 2

चालक को झपकी आने से लोडर पेड़ से टकराया, एक मौत, पांच घायल
बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र के आजाद नगर मोहल्ला निवासी राजकुमार विश्वकर्मा (45) भांजे कहरा महोबा निवासी मंगल की शादी में 18 अप्रैल को बबेरू कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में गया था। वहां से शनिवार की देर शाम लोडर में दहेज का सामान लादकर वापस लौट रहे थे। उनके साथ रामलाल (32), रामसजीवन (49), बच्चूलाल (58), गोविंद (46) व पप्पू (35) सवार थे। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव के पास अचानक चालक को झपकी आ जाने पर लोडर पेड़ से टकरा गया। इससे सभी घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। यहां राजकुमार ने दम तोड़ दिया। भाई श्रीराम ने बताया कि राजकुमार के एक पुत्री दो पुत्र हैं। तीन भाइयों में सबसे छोटा था। घर में पत्नी पुष्पा है। वह कारपेंटर का काम करता था। बबेरू कोतवाली इंस्पेक्टर राजकुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टममार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसा- 3


ट्रैक्टर में पीछे से घुसा बाइक सवार, मौत
बांदा। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के मंझला गांव निवासी सभाजीत (26) साले रमेश की शादी में 18 अप्रैल को गया था। बरात से वापस आने पर वह बहन नीतू व भाभी रामदेवी को गांव छोड़ने गया था। उन्हें गांव छोड़कर वह ससुराल जा रहा था। तिंदवारी थाना क्षेत्र के सिमौनी गांव के पास आगे जा रहे ट्रैक्टर ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे बाइक समेत ट्रैक्टर में पीछे से घुसकर गंभीर घायल हो गया। राहगीरों ने तिंदवारी पीएचसी पहुंचाया। डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर किया। जिला अस्पताल में सभाजीत ने दम तोड़ दिया। बड़े भाई इंद्रजीत ने बताया कि पत्नी गोमती है। एक पुत्र है। तिंदवारी थानाध्यक्ष कौशल सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

हादसा- 4
बुंदेलखंड की रेलिंग से टकराए बाइक सवार, एक की मौत, दो घायल
बांदा। हमीरपुर जिले के राठ निवासी अमित (30) साले की शादी में शहर कोतवाली क्षेत्र के खाईंपार मोहल्ले में आया था। यहां से पनवाड़ी गांव निवासी राजेश (26) व राठ निवासी दीपेंद्र (25) के साथ शनिवार को दोपहर बाइक से वापस गांव जा रहे थे। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के चैनेज नंबर -71 के पास अचानक बाइक बेकाबू होकर रेलिंग से टकरा गई। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर, घायलों के पीछे अन्य गाड़ियों में जा रहे बरातियों ने देखा तो यूपीडा का फोन किया। घायलों को यूपीडा की एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। ओटी में राजेश को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed