फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Sand thieves fight on illegal mining complaint

अवैध खनन की शिकायत पर बालू चोरों ने की मारपीट

Sun, 02 Aug 2020 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
Sand thieves fight on illegal mining complaint
बांदा। अवैध खनन कर बालू ट्रैक्टरों से ढोए जाने की शिकायत पर बालू चोरों ने घेरकर युवक से मारपीट की। तमंचा अड़ाकर सोने की चेन और मोबाइल छीन ले गए। पुलिस ने दो नामजद सहित चार के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

जसपुरा निवासी अंशू गुप्ता पुत्र कृष्ण कुमार ने थाने में तहरीर में कहा है कि शुक्रवार की शाम को बालू का अवैध खनन कर दो ट्रैक्टर गौरीकलां की तरफ जा रहे थे। उसने अवैध ढुलान की वीडियो रिकार्डिंग कर जसपुरा थानाध्यक्ष से शिकायत की। वापस आते समय गौरीकलां रपटा के ऊपर चार लोगों ने उसकी कार रोक ली और मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन

तमंचा अड़ाकर जान से मारने की धमकी देते हुए सोने की चेन, कैमरा और मोबाइल छीन लिया। उसके साथी रवि तिवारी ने विरोध किया तो उसे भी धमकाया। पुलिस ने सोनू सिंह कछवाह पुत्र बुधराज सिंह (बरेहटा) और जयप्रकाश पुत्र कल्लू गुप्ता (गौरीकलां) तथा दो अज्ञात के विरुद्ध धारा 323, 392 व 506 आईपीसी में रिपोर्ट दर्ज की है। घटना की विवेचना थाने के उप निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed