{"_id":"573e0eff4f1c1bf957ac77a1","slug":"samajwadi-party-government-imposed-charges-on-showers","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा ने सरकार पर लगाई आरोपों की झड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा ने सरकार पर लगाई आरोपों की झड़ी
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
Updated Fri, 20 May 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देने आए बसपा नेता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनावी साल में बसपा ने भी खुलकर सड़कों पर आना शुरू कर दिया है। गुरुवार को बसपा नेताओं ने राज्यपाल को 10 सूत्री ज्ञापन भेजकर प्रदेश सरकार और स्थानीय प्रशासन पर आरोपों की झड़ी लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
काफी अरसे बाद काफी संख्या में बसपाई एकजुट होकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। कुछ देर तक हल्का-फुल्का प्रदर्शन करते हुए प्रदेश सरकार के विरोध में नारे लगाए। बसपा नेताओं ने राज्यपाल को संबोधित 10 सूत्री ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाए गए कि सरकारी धन सत्ता पक्ष और प्रशासन के मध्य बंदरबांट कर लूटा जा रहा है।
विज्ञापन
सूखे में भूसे के नाम पर करोड़ों रुपये का घपला किया गया। जांच कराकर दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए। आरोप लगाया कि राहत पैकेट में कमीशनबाजी की गई है। घटिया सामग्री दी जा रही है। कई सपा कार्यकर्ता राहत पैकेट घर लिए जा रहे हैं। सरकारी पैसे के पैकेट सपाई बांट रहे हैं। मानो घर का हो। इसके बजाए लाभार्थी के खाते में सीधे पैसा भेजा जाए।
विज्ञापन
ज्ञापन में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना, राशन कार्डों के लिए भटक रहे गरीब, राशन की कालाबाजारी, सूखा राहत वितरण में किसानों के साथ पक्षपात, पेयजल की व्यवस्था, तालाब खुदवा रहे किसानों की जेसीबी और ट्रैक्टर का चालान करने वाले अफसरों पर कार्रवाई, पांच-पांच लाख रुपये तक के कर्जों की माफी, अवैध बालू खनन पर रोक आदि की मांगें की गईं।
सिटी मजिस्ट्रेट आरके श्रीवास्तव ने ज्ञापन लिया। बसपा जिलाध्यक्ष प्रदीप वर्मा, मंडल कोआर्डिनेटर मोहम्मद इदरीस सहित प्रत्याशी डा.मधुसूदन कुशवाहा (बांदा), जगदीश प्रजापति (तिंदवारी), पूर्व मंत्री बाबूलाल कुशवाहा, मुमताज अली, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बल्देव वर्मा, जयराम सिंह (बछेउरा), लल्लू प्रसाद निषाद, विनय त्रिपाठी, दिनेश शुक्ला, डीडीसी अरुण कुमार सिंह, राजा यादव, अतुल यादव, विनय वर्मा, अवधेश दिनकर, मोहम्मद फैजान खां, धीरज राजपूत, सुनील कुमार, मुबारक हुसैन, मनीष सिंह, धर्मेंद्र सिंह इत्यादि शामिल रहे।