फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Salary of two including secretary withheld, services of caretakers terminated

Banda News: सचिव सहित दो का वेतन रोका, केयर टेकरों की सेवाएं समाप्त

Wed, 22 Mar 2023 05:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Mar 2023 05:18 PM IST
विज्ञापन
Salary of two including secretary withheld, services of caretakers terminated
सीडीओ के निरीक्षण में निवाइच गांव में मिलीं खामियां
विज्ञापन

खराब व रीबोर लायक हैंडपंपों की मरम्मत के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। सीडीओ वेद प्रकाश मौर्य ने तिंदवारी विकास खंड के ग्राम पंचायत निवाइच का निरीक्षण किया। ग्राम चौपाल में महज 10 से 12 लोग ही उपस्थित मिले। सीडीओ ने चौपाल में ग्रामीणों की संख्या कम होने पर नाराजगी जताई।
सामुदायिक शौचालय के निरीक्षण में स्वयं सहायता समूह ने बताया कि 14 माह से मानदेय नहीं दिया गया। सीडीओ ने लापरवाही के लिए ग्राम विकास अधिकारी अंकित अवस्थी का माह का वेतन रोकने व बीडीओ को मानदेय का भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। गांव के खराब व रीबोर लायक हैंडपंपों को 15 दिन के अंदर ठीक कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जगह-जगह गंदगी मिलने व नालियों की सफाई न होने पर सफाई कर्मी का मार्च माह का वेतन आहरित न करने के आदेश दिए। गोशाला में 128 पशु संरक्षित हैं, जिनकी देखभाल के लिए चार केयर टेकर कार्यरत है। शेड के पास खाद का गड्ढा होने पर नाराजगी जताई। इसे दूर करने के निर्देश दिए। प्रधान ने बताया कि 15-20 गोवंशों की मृत्यु हुई है। पशुओं को भूसा के अतिरिक्त पशु आहार, नमक एवं गुड़ आदि नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ ने प्रधान व सचिव से स्पष्टीकरण मांगने सहित केयर टेकरों की सेवाएं समाप्त करने के निर्देश दिए। जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्राम पंचायत में गलियों की खुदाई का कार्य कराया गया है। खुदाई की मिट्टी के गलियों में पड़ा होने से आवागमन अवरूद्ध है। अधिशासी अभियंता जल निगम को अवशेष पाइप लाइन जल्द डलवाकर मरम्मत कराए जाने के निर्देश दिए। खंड विकास अधिकारी, प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed