फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Salary of 14 teachers including two principals stopped

दो प्रधानाध्यापक समेत 14 अध्यापकों का वेतन रोका

Mon, 24 Feb 2020 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 11:55 PM IST
विज्ञापन
Salary of 14 teachers including two principals stopped
बांदा। ड्यूटी से नदारद शिक्षकों पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने वेतन रोकने और स्पष्टीकरण तलब करने की कार्रवाई की है। दो प्रधानाध्यापक और 8 सहायक अध्यापकों सहित 14 शिक्षा कर्मियों पर यह कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन

सोमवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिश्चंद्र नाथ ने नरैनी और बिसंडा ब्लाकों के 14 स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण किया। नरैनी के तुर्रा गांव में प्राथमिक विद्यालय-दो के प्रधानाध्यापक शिवपूजन 22 फरवरी से अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन

इसी स्कूल की शिक्षामित्र मंजुला देवी 19 फरवरी से अनुपस्थित मिलीं। शिक्षामित्र प्रज्ञा भी ड्यूटी पर नहीं थीं। साधौपुर में जूनियर स्कूल के इंचार्ज प्रधानाध्यापक उदयवीर और अनुदेशक संदीप कुमार अनुपस्थित थे। नई दुनिया गांव के प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक श्रीकांत हस्ताक्षर करने के बाद स्कूल से नदारद हो गए। चौसड़ गांव के प्राइमरी में सहायक अध्यापक वंदना देवी अनुपस्थित थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां सहायक अध्यापक रामचंद्र कुशवाहा 22 फरवरी से स्कूल नहीं आए। बल्लान गांव के प्राइमरी-दो में सहायक अध्यापक ज्ञानेंद्र पांडेय और अंग्रेजी माध्यम के सहायक अध्यापक कुलदीप कुमार तथा आशीष कुमार मिश्रा और शिक्षामित्र संतोष कुमार द्विवेदी ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए। बल्लान गांव में जूनियर स्कूल के सहायक अध्यापक विजय बहादुर सिंह चौहान और सचिन लखेरा भी अनुपस्थित मिले।
बीएसए ने प्रधानाध्यापक शिवपूजन, सहायक अध्यापक रामचंद्र कुशवाहा, का इस माह का वेतन रोकने और अन्य शिक्षकों का 24 फरवरी का वेतन रोकने का आदेश दिया है। कहा है कि संतोषजनक स्पष्टीकरण प्राप्त न होने तक वेतन/मानदेय नहीं दिया जाएगा।

आज से स्कूलों का समय बदला
बांदा। मौसम में बदलाव आने के बाद जनपद के सभी परिषदीय स्कूलों का समय भी बदल दिया गया है। बीएसए हरिश्चंद्रनाथ ने सोमवार को जारी आदेश में कहा है कि ठंड के मद्देनजर 18 दिसंबर को डीएम के निर्देश पर जिले के सभी परिषदीय/अशासकीय/सहायता प्राप्त और वित्तविहीन स्कूल (कक्षा-1 से 8 तक) का समय सुबह 10 से 3 बजे तक कर दिया गया था। डीएम के ताजा आदेश का हवाला देकर कहा कि अब 25 फरवरी से उक्त सभी विद्यालय पूर्व की भांति प्रात: 9 से शाम 3 बजे तक संचालित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed