{"_id":"5fa04a9b8ebc3e9baf5cec56","slug":"sajan-is-now-expensive-and-expensive-for-saajan-banda-news-knp59208262","type":"story","status":"publish","title_hn":"साजन के लिए सजना अबकी हुआ और महंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साजन के लिए सजना अबकी हुआ और महंगा
विज्ञापन
करवा चौथ पूजा के लिए एसीडी स्टूडियो की बालिकाओं ने विशेष रूप से जोड़ों के लिए तैयार की पूजा थाली।
- फोटो : BANDA
बांदा। करवा चौथ की पूजा और शृंगार के लिए सुहागिनों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। शृंगार और पूजन सामग्री का बाजार सुहागिनों से आबाद हो गया है। सुहागिनों को सजने के लिए अबकी अपने साजन की कमाई कुछ ज्यादा ही खर्च करना पड़ेगी। शृंगार सामग्री के दामों में बढ़ोत्तरी हुई है। बुधवार को करवा चौथ है। मंगलवार को साप्ताहिक बंदी में बाजार बंद रहेगा।
ऐसे में सोमवार को ही करवा चौथ का बाजार गर्माया रहा। मेकअप किट में 45 रुपये की वृद्धि हुई है। यह 75 से बढ़कर 120 रुपये का है। चौक बाजार में शृंगार सामग्री बेचने वाले विनोद लखेरा ने बताया कि डिजाइनर और मैचिंग चूड़ी ज्यादा पसंद की जा रही हैं। इनके दामों में कोई खास वृद्धि नहीं हुई। दुकानदार दिलीप गुप्ता ने बताया कि पीतल के करवा 130 रुपये से 850 रुपये तक में उपलब्ध हैं।
बेटियों ने सजाई पूजा की थाली
करवा चौथ पर जीवन साथी की उम्रदराजी के लिए सजी-धजी सुहागिनों के हाथ में अबकी पूजा की थाली और चंद्रदर्शन की छलनी व करवा पात्र सजा-संवरा होगा। एसीडी स्टूडियो की बालिकाओं और युवतियों ने त्योहारी और पूजन सामग्रियों को जमकर आकर्षक रूप दिया है।
विज्ञापन
स्टूडियो की निर्देशक निशा गुप्ता ने बताया कि तोरण कैंडल, मूर्तियां, फ्लावर पॉट, पूजा थाली, लक्ष्मी-गणेश के चरण, शुभ-लाभ, करवा पात्र और गिलास-छलनी का सेट खूबसूरत ढंग से सजाया गया है। बताया कि बेटियों द्वारा तैयार किए गए ये सजे सेट न सिर्फ बांदा बल्कि दिल्ली, मुंबई, अयोध्या, सूरत, भोपाल, कोलकाता और भिलाई तक के लोगों ने लिए हैं।
महिला हार्पर क्लब ने सजाई महफिल
बांदा। महिला हार्पर क्लब (ओल्ड) भी करवा चौथ को लेकर उत्साहित है। क्लब से जुड़ी सुहागिनें दो दिन पहले से ही साजन के लिए सजने की कवायदों में जुट गई हैं। इसी श्रृंखला में रविवार की देर रात ग्रीन वैली परिसर में रंगारंग कार्यक्रम हुआ।
सजी-संवरी सुहागिनों के हाथों में पूजा की थाली और करवा थे। क्लब की कार्यकारी अध्यक्ष आशा सिंह सहित महासचिव संतोष गुप्ता ओमर, सुधा सिंह, नूतन गुप्ता, नेहा अग्रवाल, निधि गुप्ता, सुधा गुप्ता, सुनीता पटेल, प्रियंका भारद्वाज, अर्चना शुक्ला, गीता अग्रवाल, मानसी मिश्रा आदि समारोह में शामिल रहीं।

महिला हार्पर के करवा चौथ रंगारंग कार्यक्रम में पूजा सामग्री की थालियों के साथ महिलाएं।- फोटो : BANDA