फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   saja,bazar,eid,banda,today

ईद आज, रात भर मुस्लिम समाज के लोगों ने खरीदारी की

Mon, 02 May 2022 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
saja,bazar,eid,banda,today
बांदा। कोरोना लॉकडाउन में दो साल तक ईदगाहों और प्रमुख मसजिदों में एक साथ ईद की नमाज अदा करने से महरूम रहे रोजेदारों और नमाजियों में इस वर्ष दोगुना जोश है। मंगलवार को ईद जोश खरोश और सौहार्र्द के साथ ईद मनाई जाएगी। पूर्व संध्या पर देर रात तक बाजार में खरीददारी चलती रही। मुख्य नमाज शहर की ईदगाह में सुबह 7.30 बजे होगी। इसके अलावा शहर की लगभग डेढ़ दर्जन अन्य मसजिदों सहित जनपद के गांवों और कसबों में भी यह विशेष नमाज सुबह अदा की जाएगी।
विज्ञापन

सोमवार को शाम 30वें रोजे इफ्तार के साथ रमजान विदा हो गया। साथ ही ईद (शव्वाल माह) का चांद नजर आ गया। रोजदारों मेें खुुशियां छा गईं। साथ ही ईद की तैयारी में तेजी आ गई। रोजेदारों ने नम आंखों के बीच रमजान को विदाई दी और दुआएं मांगी। उधर, प्रशासन ने ईद के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही शहर के ट्रैफिक में भी तबदीली की है। ईदगाह रोड पर नमाज के समय बडे़ वाहन नहीं जा सकेेंगे। नगर पालिका ने विशेष सफाई कराई है। जल संस्थान ने टैंकरों से पानी की व्यवस्था की है।
विज्ञापन

इनसेट
बांदा शहर में ईद की नमाजों का समय
ईदगाह - सुबह 7.30 बजे
शेख सरवर की मसजिद - 8 बजे
मरकज (कोतवाली रोड) - 8 बजे
मसजिद रब्बानियां (हाथी खाना) - 7 व 8 बजे
मसजिद पीरा (अलीगंज) - 7.15 व 8.15 बजे
मसजिद गौसिया (हैजा खाना) - 7.30 बजे
मसजिद गुलाब बाग (खाईपार) - 7.15 बजे
मसजिद ऊंट मोहाल (मर्दननाका) - 8 बजे
मसजिद कच्चा तालाब - 7 बजे
मसजिद बंगालीपुरा - 8.15 बजे
मसजिद बिलाल (पद्माकर चौराहा) - 7.45 बजे
मसजिद करहिया कुआं (बलखंडी नाका) - 7.30 बजे
मसजिद काजी नूरूद्दीन (जीजीआईसी के सामने) - 9 बजे
मसजिद बोडे़ (कोतवाली के सामने) - 9 बजे
छोटी ईदगाह (कटरा) - 9.30 बजे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed