{"_id":"5f11ec598ebc3e63b77a0158","slug":"sahara-india-bank-manager-embezzled-35-lakh-banda-news-knp571775771","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारा इंडिया बैंक मैनेजर ने किया 35 लाख का गबन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारा इंडिया बैंक मैनेजर ने किया 35 लाख का गबन
विज्ञापन
कमासिन (बांदा)। कंपनी, खाताधारकों और फील्ड कार्यकर्ताओं का लगभग 35 लाख रुपये फ्रेंचाइजी मैनेजर ने धोखाधड़ी कर निकाल लिया। कंपनी के सेक्टर मैनेजर की तहरीर पर फ्रेंचाइजी मैनेजर के विरुद्ध अमानत में खयानत (धारा 408 आईपीसी) की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
सहारा इंडिया बैंक के सेक्टर मैनेजर सुरेश प्रसाद सिंह ने गुरुवार को थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि फ्रेंचाइजी मैनेजर पद पर जगदीश प्रसाद यादव पुत्र चुनुबाद (दुर्गादाई का पुरवा, कमासिन) कार्यरत हैं। जगदीश प्रसाद यादव इस समय बबेरू में तहसील भवन के पीछे रह रहे हैं। उन्होंने कंपनी के चेक चोरी कर उसके जरिये 9 लाख 23 हजार 504 रुपये इंडियन बैंक, कमासिन ब्रांच के अपने खाते में ट्रांसफर कर दिया।
9 जुलाई को अपने खाते से ये रुपये निकाल लिए। जांच की तो पता चला कि जगदीश प्रसाद ने 9 जुलाई को एक लाख रुपया बैंक में जमा करना दिखाया है, लेकिन कंपनी के खाते में इस तिथि को यह धनराशि जमा नहीं मिली। कैश बाक्स में भी 58,400 रुपये कम मिले।
विज्ञापन
यह भी मैनेजर जगदीश प्रसाद ने निकाल लिए। यह भी पता चला कि संस्था के जमाकर्ताओं और फील्ड कार्यकर्ताओं का पैसा और कमीशन भी फर्जी ढंग से निकालकर जगदीश प्रसाद ने हड़प लिया है। कुल मिलाकर लगभग 35 लाख रुपये का गबन किया है।
रिपोर्ट में सेक्टर मैनेजर ने यह भी कहा है कि अभी टीम संस्था की आडिट कर रही है। जांच रिपोर्ट आने पर प्रस्तुत की जाएगी। कहा है कि फर्जी दस्तावेज बनाकर संस्था का पैसा हड़पा गया है। इंसपेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी मैनेजर जगदीश प्रसाद यादव के विरुद्ध धारा 408 आईपीसी (अमानत में खयानत) की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। तफ्तीश की जा रही है।