फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   ‘sadiyaan husain kee hain aur jamaana husain ka...’

‘सदियां हुसैन की हैं और जमाना हुसैन का...’

Sun, 09 Oct 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Sun, 09 Oct 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
 ‘sadiyaan husain kee hain aur jamaana husain ka...’
शिया मुस्लिमों का अलम जुलूस और मातम करते मासूम बच्चे - फोटो : अमर उजाला

बांदा। ‘अफजल है कुल जहां में घराना हुसैन का, नबियों के ताजदार हैं नाना हुसैन के। एक पल की थी बस हुकूमत यजीद की, सदियां हुसैन की हैं और जमाना हुसैन का’। मोहर्रम की सातवीं पर इन्हीं मरसियों के साथ कर्बला के शहीदों को याद किया गया। शिया इमामबाड़ाें में मजलिसों का सिलसिला जारी रहा। सुबह ताजियों का मिलाप व मेला और शाम को अलम जुलूस में भारी हुजूम उमड़ा। इसमें हिंदू-मुस्लिम दोनों ही शामिल थे। शियों का मातम मेले में आकर्षण का केंद्र रहा।

विज्ञापन


सुबह कोतवाली के सामने अशरफ (अलीगंज) और मंसूरी इमामबाड़ा (गूलरनाका) के ताजियों का मिलाप हुआ। इसी के बाद मर्दननाका, निम्नीपार, अलीगंज, खुटला, क्योटरा, छावनी आदि मोहल्लों से अलग-अलग जत्थों में अलम जुलूस निकाले गए। दोपहर बाद यह सारे अलम जिला परिषद चौराहा होकर जामा मस्जिद रोड पर पहुंचे। उधर, शहर के सभी डेढ़ सैकड़ा से ज्यादा इमामबाड़ों से नेजा सवारियां उठ गईं। ढोल-ताशों के बीच यह जत्थे भी जामा मस्जिद रोड पहुंच गए।
विज्ञापन


जिला पंचायत चौराहा से लेकर अमर टाकीज चौराहा तक तिल रखने की जगह नहीं बची। जामा मस्जिद के पास लगाए गए टेंट में सिटी मजिस्ट्रेट प्रहलाद सिंह, सीओ अजय सिंह चौहान, पूर्व चेयरमैन अब्दुल हफीज फारूकी (चचा), शहर काजी मौलाना अकील मियां, मोहर्रम कमेटी संरक्षक मोहम्मद शोएब व अध्यक्ष अब्दुल वहीद, अजीज उर्फ अज्जन, पूर्व प्रधानाचार्य बाबूलाल गुप्ता आदि पूरे समय डटे रहे। बसपा नेताओं समेत कई लोगों ने लंगर किया। मुख्य आकर्षण शियाओं का मातम रहा। दोपहर बाद पूर्वी कोठी से अलमों के साथ शिया मुस्लिमों का जुलूस अलीगंज के लिए रवाना हुआ। बड़ी संख्या में युवक काले लिबास में थे। यह लगातार सीनाजनी और मातम करते रहे। इस बीच मरसिया और सोजख्वानी गूंजती रही। सोमवार को आठवीं मोहर्रम पर कोतवाली के सामने सुबह मेंहदी ताजियों का मिलाप होगा। जगह-जगह लंगर लुटेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed