फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   sadak hadse me3 ki maut

सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत

Fri, 26 Feb 2021 10:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
sadak hadse me3 ki maut
बांदा। दो वर्षों से कानपुर में चल रहे एलर्जी के इलाज को बेटे के साथ जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। बाइक चला रहा बेटा मामूली रूप से घायल हो गया। चालक ट्रक सहित भाग निकला। पुलिस नंबर के आधार पर उसकी तलाश कर रही है। उधर, साइकिल सवार लघु सीमांत किसान बाइक की टक्कर से जान गंवा बैठा। तीसरी घटना में आमने-सामने टकराईं दो बाइकों में एक बाइक चालक की मौत हो गई। तीन अन्य घायल हो गए। यह सभी हादसे बीते 24 घंटे के दौरान हुए।
विज्ञापन

खप्टिहा कलां। स्थानीय निवासी अशोक सिंह की पत्नी रानी देवी (40)अपने पुत्र जय प्रकाश के साथ बाइक से अतरहट गांव जा रही थी। अंधे मोड़ पर बाइक को पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। रानी देवी गिरकर ट्रक के नीचे आ गई। पहिया सिर से गुजरने पर उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जय प्रकाश को मामूली चोटें आईं। मृतका के भतीजे सुनील सिंह ने बताया कि रानी को इलाज के लिए कानपुर जाना था। पुत्र उसे बाइक पर लेकर अतरहट गांव बस में बैठाने जा रहा था। तभी हादसा हो गया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला। मृतका गृहिणी है और उसके एक पुत्र व एक पुत्री है। पति पेशे से किसान है।
विज्ञापन

बांदा। नरैनी कोतवाली क्षेत्र के नंदवारा गांव निवासी जग्गू प्रसाद का बेटा लघु सीमांत किसान मैकू राजपूत (55) बृहस्पतिवार की रात साइकिल से प्रेमपुर गांव से वापस आ रहा था। नरैनी कोतवाली क्षेत्र के देवरार गांव के नजदीक तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बाइक चालक पन्ना जिले के बरौली निवासी अब्दुल रहीम भी गंभीर रूप से घायल हो गया। यूपी-112 ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। किसान के बेटे दयाराम व भतीजे विचित्र वीर सिंह ने बताया कि मैकू आठ बीघा जमीन का किसान था। दो पुत्रों में एक पुत्र पन्नालाल की भी दो साल पहले सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी। मृतक अपने पीछे पत्नी संपत और पुत्र दयाराम छोड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइकें टकराईं, एक मौत, तीन घायल
कमासिन। थाना क्षेत्र के कठार गांव निवासी जसवंत का बेटा फूल सिंह (40) पुत्र जसवंत सिंह, सद्दा का बेटा मेड़ेलाल और उसकी पत्नी शिवकुमारी शुक्रवार को दोपहर बाइक से कुमेढ़ा गांव जा रहे थे। दूसरी तरफ बेर्रांव गांव का अशोक कमासिन की ओर बाइक से जा रहा था। कुमेढ़ा लिंक रोड पर दोनों की बाइकें आमने-सामने टकरा गईं। फूल सिंह की घटनास्थल पर मौत हो गई। मेड़ेलाल, शिवकुमारी और अशोक घायल हो गए। यूपी-112 पुलिस ने उन्हें एंबुलेंस से पीएचसी पहुंचाया। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। दोनों बाइक चालकों के हेलमेट लगाने की पुष्टि नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed