फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   rupees,DM,government,transformer,mandalayoukta

सरकारी आवासों में अपने नाम लें बिजली कनेक्शन

Wed, 10 Feb 2021 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
rupees,DM,government,transformer,mandalayoukta
rupees,DM,government,transformer,mandalayoukta - फोटो : BANDA
बांदा। मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने सरकारी आवासों में रह रहे अफसरों को अपने नाम बिजली कनेक्शन और मीटर लगवाने और समय से बिल अदा करने के निर्देश दिए हैं। विभागों से बकाया वसूली करने को कहा है। उधर, निर्देश दिए हैं कि मंडल की सभी ग्राम पंचायतों में खेल मैदानों के लिए उप जिलाधिकारी प्राथमिकता से जमीन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

बुधवार को आयुक्त ने बिजली विभाग की मंडलस्तरीय समीक्षा बैठक में पावर कारपोरेशन अफसरों को निर्देश दिए कि गर्मी दस्तक दे रही है। लो वोल्टेज या अन्य खराबी हो तो वहां ट्रांसफार्मर बदलें जाएं। जर्जर लाइन भी बदलें। आयुक्त ने आम उपभोक्ताओं के लिए कंट्रोल रूम खोलने का निर्देश दिया। सरकारी विभागों में काफी बिजली का बिल बकाया है। इसे वसूलने को कहा। सरकारी आवासों/कालोनियों में रह रहे अधिकारियों को अपने नाम मीटर लगवाने के निर्देश दिए। कहा कि शहर और गांव के उपभोक्ता बिजली विभाग के झटपट पोर्टल से नए कनेक्शन को आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

नए आयुक्त भवन में आयोजित बैठक में आयुक्त ने निर्देश दिए कि सभी एसडीएम ग्राम पंचायतों में सभी एसडीएम ग्राम पंचायतों में खेल मैदानों के लिए जमीन उपलब्ध कराएं। कबड्डी, कुश्ती, बैटमिंटन आदि पांच खेल शुरू कराएं जाएं। हरेक गांव में युवक मंगल दल गठित कर इनके माध्यम से खेलकूद कराएं। एसडीएम और बीडीओ मौके पर जाकर खेल मैदान देंखे। जहां बड़ी जगह हो उसे पार्क के रूप में विकसित करें। वरासत अभियान का सत्यापन गांवों में करने को कहा। बीडीओ को निर्देश दिए कि गांवों में मिनी सचिवालय में अच्छी साज सज्जा हो। ग्राम स्तरीय सभी कर्मचारी यहीं बैठकर काम निपटाएं। बाहर दीवार पर उनके नाम, पद और फोन नंबर लिखाएं जाएं। बैठक में अपर आयुक्त चंद्रशेखर, जेडीसी रमेश चंद्र पांडेय सहित मंडल के सभी एसडीएम व बीडीओ शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
इनसेट
------
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना का पंजीकरण आज से
बांदा। मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने कहा है कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना में पंजीकरण के लिए गुरुवार (11 फरवरी) से पोर्टल शुरू हो जाएगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राएं इसमें पंजीकरण करा सकते हैं। 16 फरवरी को मुख्यमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से इस योजना के तहत निशुल्क कोचिंग शुरू करेंगे। यहां बजरंग इंटर कॉलेज में शुरुआत होगी। बाद में जीजीआईसी में कोचिंग कक्षाएं चलेंगी। आयुक्त ने बताया कि एसडीएम सदर और सीडीओ इसके नोडल अधिकारी बनाए गए हैं। समाज कल्याण उप निदेशक को कोचिंग संचालन के लिए शीघ्र कार्यालय खोलने के निर्देश दिए। गांवों में इस योजना का प्रचार-प्रसार लेखपाल व ग्राम पंचायत अधिकारी ज्यादा से ज्यादा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed