फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Runned under the outpost's nose

Banda News: चौकी की नाक तले दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

Tue, 18 Jun 2024 12:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
Runned under the outpost's nose
बांदा । बकरीद की गहमा गहमी और भीड़ भाड़ के बीच मर्दननाका पुलिस चौकी की नाक तले सोमवार को सुबह दो युवकों के गुटों में जमकर लाठी-डंडे चुले। एक युवक का सिर फट गया। देर तक चले बवाल में पुलिस का अता-पता नहीं रहा। आसपास दहशत और भगदह मच गई।
विज्ञापन


बकरीद की नमाज के बाद काफी चहल पहल थी। सुबह करीब 10 बजे मर्दन नाका चौकी से बमुशकिल चंद कदम दूर अचानक हो गुट एक दूसरे पर डंडे लेकर पिल पड़े। दौड़ा दौड़ाकर एक दूसरे पर हमला कर लहूलुहान किया। बीच बचाव वालों को भी धमकाया। संघर्ष के दौरान छिपटेहरी निवासी हमजा ( 20) का सिर फट गया। हमलावर को उसने दौड़ाया तो भगदड़ मच गई। यह तांडव बेखौफ देर तक चला।
विज्ञापन

चंद कदम स्थित चौकी से कोई पुलिसकर्मी नहीं आया। चौकी के उप निरीक्षक जगदीश तिवारी ने बताया कि बाद में एक हमलावर सोएब निवासी मर्दन नाका को उसके घर से पकड़ लिया गया। उप निरीक्षक के मुताबिक घटना के समय वह खाईपार में कुर्बानी स्थल पर ड्यूटी में थे। गौरतलब है कि जहां यह घटना हुई वहां रोजाना दिन रात अराजकतलों का जमघट रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed