फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Ruckus in JN College for admission

दाखिले के लिएजेएन कालेज में हंगामा

Thu, 02 Dec 2021 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Ruckus in JN College for admission
Ruckus in JN College for admission - फोटो : BANDA
बांदा। पंडित जेएन डिग्री कालेज में दाखिले के लिए गुरुवार को छात्रों ने हंगामा किया। छात्र-छात्राओं ने प्राचार्य को घेर लिया। नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी से ऑनलाइन दाखिले से संबंधित वेबसाइट 30 नवंबर को बंद कर दी गई। दाखिला न हो पाने से बड़ी संख्या में छात्र भटक रहे हैं। दो दिन पूर्व प्राचार्य कक्ष में छात्रों ने ताला जड़ दिया था। बुधवार को कालेज के सामने सड़क जाम की थी। तीसरे दिन गुरुवार को छात्र नेता सनी पटेल के नेतृत्व में प्राचार्य का घेराव किया। प्रवेश दिए जाने की मांग की।
प्राचार्य डा. केएस कुशवाहा ने छात्र-छात्राओं को बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा वेबसाइट बंद कर दिए जाने से प्रवेश बंद हैं। पत्राचार किया जा रहा है। छात्र-छात्राओं ने कहा कि जब सीट कम हैं तो प्रवेश फार्म ज्यादा क्यों बांटे गए? इस पर प्राचार्य का कहना था कि सीट बढ़ाने के लिए विश्वविद्यालय को लिखा गया है। देर तक चले हंगामे के बाद प्राचार्य के आश्वासन पर छात्रों का घेराव खत्म हुआ। प्राचार्य ने बताया कि 300 सीटें बढ़ाने और वेबसाइट खोलने के लिए विश्वविद्यालय को पत्र भेजकर अनुरोध किया है। प्रवेश के लिए तीन सूची जारी की गईं।
विज्ञापन

महाविद्यालय में निर्धारित सीट
बांदा। जेएन कालेज में बीए में 720, बीएससी (बायो व मैथ) में 120-120, एमए (विषयवार) में 60-60 सीटें हैं। बीए में सामान्य और पिछड़ी जाति का 65 प्रतिशत व अनुसूचित जाति का 60 प्रतिशत मेरिट है। बीएससी में यह क्रमश: 70 व 60 प्रतिशत मेरिट रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed