फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Rs 40 crore sanctioned for 5786 hand pumps

5786 हैंडपंपों के लिए 40 करोड़ रुपये मंजूर

Sat, 23 Apr 2016 11:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 23 Apr 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
Rs 40 crore sanctioned for 5786 hand pumps
बांदा के नरैनी क्षेत्र में नई दुनिया गांव के हैंडपंप पर महिलाओं का जमघट। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। बुंदेलखंड के सभी जिलों में 5786 हैंडपंप लगाने के लिए 40 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। इस तरह से सूखा प्रभावित जिलों में हैंडपंप लगवाए जाएंगे। इससे लोगों को पानी का संकट झेलना नहीं पड़ेगा। इस तरह से जिलों में हैंडपंपों की भरमार हो जाएगी। प्रदेश सरकार ने वर्ष 2016-17 में बुंदेलखंड में पेयजल समस्या समाधान के लिए इंडिया मार्क-2 हैंडपंप लगवाने को अप्रैल के पहले पखवारे में 18 करोड़ 42 लाख 58 हजार रुपये स्वीकृत किए थे। इससे 2560 हैंडपंप लगने हैं।

विज्ञापन


अब दूसरी किश्त में 3226 हैंडपंप और लगाने के लिए 21 करोड़ 57 लाख 28 हजार रुपये दिए हैं। चट्टानी और मैदानी भागाें को अलग-अलग हैंडपंप और बजट दिया गया है। बांदा जनपद में 400 हैंडपंप स्वीकृत हैं। इनके लिए दो करोड़ 63 लाख 70 हजार रुपये की मंजूरी दी गई है। तीन सौ हैंडपंप मैदानी और सौ हैंडपंप चट्टानी इलाकों में लगेंगे। चित्रकूट में 500 हैंडपंप चट्टानी स्थानों पर लगाए जाएंगे। इनके लिए 3 करोड़ 74 लाख रुपये मिला है। हमीरपुर में 426 हैंडपंप स्वीकृत हुए हैं। इनमेें 366 मैदानी क्षेत्रों और 60 पठारी इलाकों मेें लगेंगे। 2 करोड़ 48 लाख 98 हजार रुपये मंजूर किया है। महोबा में 500 हैंडपंप चट्टानी इलाकों में लगाए जाएंगे। 3 करोड़ 55 लाख रुपये मंजूर हुए हैं।
विज्ञापन


जालौन में मैदानी क्षेत्रों में 300 हैंडपंप लगाने को एक करोड़ 60 लाख 20 हजार रुपये मंजूर हुए हैं। झांसी में 700 हैंडपंप लगेंगे। इनमें 600 चट्टानी और 100 मैदानी इलाकों में लगाया जाएगा। कुल 4 करोड़ 69 लाख 40  हजार रुपये मंजूर हुए हैं। ललितपुर में 400 हैंडपंप चट्टानी इलाकों में लगाए जा रहे हैं। इसके लिए 2 करोड़ 86 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है। प्रदेश शासन द्वारा जारी किए गए आदेश मेें स्पष्ट किया गया है कि यह पैसा अन्य किसी मद में खर्च नहीं होगा। हैंडपंप मानक के मुताबिक 150 आबादी पर लगेगा। हैंडपंप के बीच कम से कम 75 मीटर की दूरी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed