{"_id":"579a46f04f1c1be41321e398","slug":"rs-310-will-now-urea","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 310 रुपये में मिलेगी यूरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब 310 रुपये में मिलेगी यूरिया
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
Updated Thu, 28 Jul 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
खाद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। सूखे की मार से त्रस्त किसानों को पर्याप्त बारिश से उबरने का मौका मिल रहा है। उधर, सावन में सरकार भी किसानों पर मेहरबान है। खरीफ की फसल के लिए खाद में एक पखवारे के अंदर 88 रुपये प्रति बोरी की कमी की गई है।
विज्ञापन
50 रुपये बोरी कम करने के बाद इफ्को ने फिर 38 रुपये प्रति बोरी दाम और घटा दिए हैं। इससे चित्रकूटधाम मंडल के किसानों को 65 लाख रुपये से ज्यादा की और बचत हुई है। कुल मिलाकर एक पखवारे में किसानों को खाद में डेढ़ करोड़ रुपये से ज्यादा की राहत मिली है।
विज्ञापन
बुंदेलखंड मेें खाद और खेत का रिश्ता लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में खाद की खपत बढ़ना स्वाभाविक है। सीजन के दौरान खाद के लिए किसानों को लंबी लाइन और पुलिस के डंडे तक खाने पड़ते हैं। कालाबाजारी भी होती है। ऐसे में पिछले कुछ वर्षों में भारी वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
उधर, खाद की खपत बढ़ी है। इन दोनों समीकरणों से किसानों की जेब पर खर्च का बोझ बढ़ा है। चित्रकूटधाम मंडल के चारों जिलों में खरीफ की फसल में लगभग 8644 मीट्रिक टन खाद की खपत होती है। इसमें सबसे ज्यादा 4417 एमटी (मीट्रिक टन) बांदा मेें बिकती है। चित्रकूट में हमीरपुर में 1902, महोबा में 1198 और चित्रकूट में 1127 एमटी खाद की खपत होती है।
पिछले पखवारे में यूरिया खाद के दामों में 50 रुपये प्रति बोरी की कमी हुई थी। बोरी का दाम 398 रुपये से घटकर 348 रुपये हो गए थे। चित्रकूटधाम के किसानों को लगभग 86 लाख 44 हजार की बचत हुई थी। अब इफ्को द्वारा 38 रुपये कम किए जाने पर 65,69,440 रुपये की बचत और हुई है। अब इफ्को में यूरिया की कीमत 310 रुपये बताई जा रही है।
25 जुलाई से घटी दर लागू
बांदा। इफ्को के क्षेत्रीय प्रबंधक आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि घटी दरें 25 जुलाई से लागू हो गई हैं। यह कमी केंद्र सरकार द्वारा टैक्स में दी गई छूट से हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि 25 जुलाई के पूर्व स्टाक में उपलब्ध यूरिया पुरानी दर (348 रुपये प्रति बोरी) पर ही बेची जाएगी।