फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Rs 11 lakh looted by robbers in broad daylight by two workers

बदमाशों ने दो कर्मचारियों से दिनदहाड़े 11 लाख रुपये लूटे

Thu, 26 Mar 2015 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 26 Mar 2015 10:37 PM IST
विज्ञापन
Rs 11 lakh looted by robbers in broad daylight by two workers

आईजी की अपराध समीक्षा बैठक के 24 घंटे बाद ही गुरुवार को मंडल मुख्यालय के व्यस्त इलाके में बेखौफ  बदमाशों ने दिनदहाड़े साढ़े 11 लाख रुपये लूट की वारदात को अंजाम दे डाला। प्राइवेट कंपनी के कर्मचारियों को निशाना बनाकर बदमाश तमंचा लहराते हुए भाग निकले। लूट की वारदात से शहर में सनसनी मच गई। डीआईजी और एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

विज्ञापन


सिक्योरिटी और फाइनेंस कार्यों से जुड़ी एक निजी कंपनी के दो कर्मचारियों शैलेंद्र सिंह और सुशील कुमार ने वी-मार्ट और तिंदवारी रोड पर स्थित महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी के शोरूम से साढ़े 11 लाख रुपये लिए। ये लोग एक ही बाइक से कचहरी स्थित स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में रकम जमा करने जा रहे थे।
विज्ञापन


शैलेंद्र बाइक चला रहा था। उसके पीछे कैश से भरा बैग लेकर सुशील कुमार बैठा था। ओवरब्रिज उतर कर प्रधान डाकघर (बंगालीपुरा) के पास नेशनल हाइवे पर पीछे से आए पल्सर बाइक पर सवार तीन युवकों ने इन्हें ओवरटेक किया और तमंचा तानकर शैलेंद्र की बाइक रुकवा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


घबराहट में बाइक पलट गई। माजरा भांपकर सुशील कुमार कैश का बैग लेकर पीछे ब्रिज की तरफ भागा। यह देख बाइक सवार दो लुटेरों ने उसका पीछा किया। रमा वाटिका मैरिज हाल के पास तमंचा तान कर उसे घेर लिया और बैग छीनकर वापस अपनी काले रंग की पल्सर पर लौटे।

दिनदहाड़े हुई इस लूट की वारदात को आसपास के दुकानदारों ने देखा लेकिन तमंचों से लैस लुटेरों को रोकने की कोई हिम्मत नहीं जुटा सका। कोतवाली पुलिस कुछ ही देर बाद आ गई और मामूली पूछताछ के बाद लूट के शिकार हुए दोनों युवकों को अपने साथ ले गई।


डीआईजी ज्ञानेश्वर तिवारी और एसपी राकेश शंकर तथा अपर एसपी आशुतोष शुक्ला भी मौके पर पहुंच गए। चश्मदीद लोगों से पूछताछ की। गौरतलब है कि पांच दिन पहले अतर्रा निवासी मेडिकल प्रतिनिधि आलोक द्विवेदी को भी शहर के नजदीक अतर्रा हाईवे पर काले रंग की पल्सर पर सवार तीन युवकों ने चाकू मारकर घायल करने के बाद 22 हजार रुपये लूट लिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed