फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Roadways raided the bike rider

पांच दिनों पूर्व हुई थी शादी, हादसे में मौत

Fri, 17 May 2019 11:12 PM IST
ASIF ASIF अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Published by: ASIF ASIF Updated Fri, 17 May 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
Roadways raided the bike rider
जितेंद्र का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

शादी के पांच दिन बाद ही सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। नेशनल हाईवे पर रोडवेज बस ने उसकी बाइक को रौंद दिया। घटना से आक्रोशित भीड़ ने बस चालक को जमकर पीटा। वह जान बचाकर भाग निकला। बस में भी तोड़फोड़ की। मृतक के पिता ने बस चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के खम्हौरा गांव का जितेंद्र (20) पुत्र सत्यनारायण कुशवाहा शुक्रवार को सुबह अपने पिता की बाइक से खरीदारी करने अतर्रा आया था। दिन में करीब 11 बजे लौटते समय बांदा-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर तथागत स्कूल के पास सामने से आ रही हमीरपुर डिपो की कर्वी जा रही रोडवेज बस ने उसे टक्कर मार दी। बाइक बस के नीचे फंस गई। जितेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने बस चालक दबोच लिया और जमकर पीटा। वह किसी तरह भाग निकला। आक्रोशित भीड़ ने बस के शीशे तोड़ दिए। राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया। लगभग डेढ़ घंटे तक आवागमन ठप होने से वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। क्षेत्राधिकारी आलोक मिश्रा, थाना निरीक्षक बलजीत सिंह, थानाध्यक्ष बदौसा आलोक सिंह, एसएसआई चंद्रपाल सहित भारी पुलिस बल ने घटनास्थल पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम खत्म कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना निरीक्षक बलजीत सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर रोडवेज बस चालक के खिलाफ धारा 279, 304ए, 427 आईपीसी के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। बस पुलिस ने कब्जे में ले ली। उधर, पिता सत्यनारायण ने बताया कि जितेंद्र मजदूरी करता था। उसकी शादी पांच दिन पूर्व हुई थी। घटना से एक दिन पूर्व तक शादी की रस्में चलीं। गुरुवार को देवी पूजन हुआ।  


मेहंदी की रंगत से पहले उजड़ गया सुहाग 
अतर्रा। दुर्घटना में मृत जितेंद्र कुशवाहा की शादी 12 मई को पचोखर गांव निवासी सुलेखा के साथ हुई थी। सात फेरों में एकदूजे का साथ निभाने का वादा करने वाले नवदंपति का साथ पांचवें दिन ही छूट गया। सुलेखा के हाथों की मेंहदी का रंग भी हल्का नहीं पड़ा था और उसका सुहाग उजड़ गया। भाई अंकित ने बताया कि जितेंद्र दो भाइयों में बड़ा था। ब्यूरो 



बस यात्रियों में रही दहशत
अतर्रा। बाइक को टक्कर मारने वाले कर्वी जा रही हमीरपुर डिपो की रोडवेज बस में लगभग 25 यात्री सवार थे। दुर्घटना के बाद पथराव से यात्रियों में दहशत फैल गई। उन्होंने भागकर जान बचाई। दूसरे साधनों से गंतव्य स्थल को रवाना हो गए। ब्यूरो

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed