फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Roadways fleet will increase to 150 buses

रोडवेज बेड़े में बढ़ेंगी 150 बसें

Sun, 10 Jan 2021 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Roadways fleet will increase to 150 buses
बांदा। मकर संक्रांति सहित पांच अलग-अलग प्रमुख स्नान पर्वों की तैयारियों में राज्य सड़क परिवहन निगम ने चित्रकूटधाम मंडल के चारों जनपदों के डिपो से 150 अतिरिक्त बसें चलाने का फैसला किया है। कोहरा व बारिश में दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सभी बसों में विशेष प्रकार के बल्ब और जीपीएस लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

मंडल मुख्यालय स्थित क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय में बनाए गए कंट्रोल रूप से बसों पर स्पीड पर नजर रखी जाएगी। 14 जनवरी से 11 मार्च तक पांच बड़े स्नान पर्व में यात्रियों की संख्या में खासी वृद्धि की उम्मीद है। मकर संक्राति, पौष पूर्णिमा, मौनी अमावस्या, बसंत पंचमी, माघी पूर्णिमा और महाशिवरात्रि के पर्व इस बीच पड़ रहे हैं। एआरएम/मेला प्रभारी परमानंद ने बताया कि 14 जनवरी (मकर संक्राति ) से 16 फरवरी (बसंत पंचमी) तक 150 अतिरिक्त बसें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

इनमें बांदा डिपो की 80, महोबा की 40, राठ की 35 और हमीरपुर डिपो की 15 बसें होंगी। माघी पूर्णिमा पर 27 फरवरी और महाशिवरात्रि पर्व पर 11 मार्च को बांदा डिपो की 80, महोबा की 75, राठ की 50 और हमीरपुर डिपो की 35 बसें लगाई जाएंगी। मेला क्षेत्र घूरपुर में चेकपोस्ट बनाया जाएगा। बसों की खिड़की, दरवाजे, सीट और बाइपर आदि को दुरुस्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed