फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Roadways buses went on election duty, passengers searching at the stand

Banda News: चुनाव ड्यूटी में गईं रोडवेज बसें, स्टैंड पर खोज रहे यात्री

Wed, 03 May 2023 12:58 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Wed, 03 May 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Roadways buses went on election duty, passengers searching at the stand
बांदा। नगर निकाय के प्रथम चरण के मतदान के लिए परिवहन निगम की जिले से 41 रोडवेज बसें चली गई हैं। अब निगम के पास 51 बसें बची हैं। ऐसे में कानपुर, फतेहपुर व इलाहाबाद की यात्रा करने वाले यात्रियों को साधन के लिए बस स्टैंड पर घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं परिवहन विभाग ने अभी तक बसों के फेरे भी नहीं बढ़ाए हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक की मांग पर परिवहन निगम ने सोमवार को जनपद की 41 रोडवेज बसों को चुनाव ड्यूटी के लिए पुलिस लाइन भेज दिया। यहां से पुलिस कर्मी बसों में सवार होकर प्रतापगढ़, प्रयागराज, फतेहपुर नगर निकायों का चुनाव कराने के लिए जाएंगे। बसें पांच मई को वापस आएंगी। उधर, सहालग के चलते निजी बसें भी बरात लेकर चली गई हैं। इसके चलते मंगलवार को आसपास के जिलों में यात्रा करने के लि। यात्री बस स्टैंड पर साधन के लिए भटकते दिखे। कभी प्राइवेट बस स्टैंड तो कभी रोडवेज बस स्टैंड के चक्कर लगाते रहे। घंटों इंतजार के बाद भी साधन नहीं मिल रहे हैं। आलम यह है कि जो बसें चल रही हैं, वह स्टैंड में आते ही भर जाती हैं। भीड़ के कारण महिलाएं व वृद्ध यात्री बस में चढ़ तक नहीं पाते हैं। इधर वैकल्पिक व्यवस्था के लिए बसों के फेरे भी नहीं बढ़ाए जा रहे हैं। इससे काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

प्रयागराज के बुजुर्ग यात्री मुकुंद लाल प्रजापति का कहना है कि रिश्तेदारी में आया था। वापस जाने के लिए दो घंटे से बस स्टैंड में बैठे हैं साधन नहीं मिल रहा है। प्राइवेट वाहन भी नहीं मिल रहे हैं। अब यात्रा के लिए ट्रेन का ही सहारा बचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
अलीगंज की रीता का कहना है कि बच्चों सहित कानपुर जाना है दो घंटे से बस स्टैंड में बैठे हैं, बस नहीं मिली। एक बस आई तो युवा यात्री चलती बस में चढ़ गए। उसके चढ़ने के पहले ही पूरी बस भर गई। अब तो ट्रेन से ही कानपुर जाना पड़ेगा।


चुनाव ड्यूटी में भेजी बसें
जनपद बस
चित्रकूट 6
प्रतापगढ़ 4
फतेहपुर 5
प्रयागराज 14
झांसी 5 जालौन 5 कौशंबी 2
--------------------
योग- 41
--------------------

चुनाव में बसें भेजना मजबूरी है। दो चार दिन यात्रियों को थोड़ा कष्ट सहना होगा। हालांकि बसें सभी मार्गों पर उपलब्ध हैं। जरूरत पड़ने पर फेरे बढ़ाए जाएंगे।
लक्ष्मण सिंह
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed