{"_id":"5a6cc6f04f1c1b1d368b6c17","slug":"road-to-roka-balu-mine","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरना देकर रोका बालू खदान का रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरना देकर रोका बालू खदान का रास्ता
अमर उजाला ब्यूरो , बांदा
Updated Sun, 28 Jan 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
खदान के रास्ते पर धरना दिए लौमर गांव के ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सादी मदनपुर बालू खदान से लोडिंग के लिए आने-जाने वाले ट्रकों के विरुद्ध ग्रामीणों ने मोर्चा खोलते हुए शनिवार को प्रदर्शन किया और मुख्य रास्ते पर धरना देकर जाम लगाया। धरने पर कुछ देर के लिए क्षेत्रीय विधायक बृजेश प्रजापति भी शामिल हुए। बालू लेने आए ट्रक जाम में घंटों फंसे रहे।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने सामूहिक हस्ताक्षरों से डीएम को दी अर्जी में कहा कि वह पैलानी तहसील के लौमर गांव के बाशिंदे हैं। मदनपुर बालू खदान के ठेकेदार अपना सुलभ रास्ता छोड़कर जबरदस्ती गांव के संकरे संपर्क मार्ग से बालू के ट्रक गुजार रहे हैं। ग्रामीणों पर दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। सड़क भी क्षतिग्रस्त हो रही है। देर तक जाम के बाद एसडीएम और थानाध्यक्ष ने जाम खत्म कराया। ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट आकर डीएम को ज्ञापन भी दिया। ब्यूरो
विज्ञापन