फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   road,railway,palika,mla,PWD

क्योटरा अंडर पास की परिषद ने कराई मरम्मत

Sat, 10 Apr 2021 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
road,railway,palika,mla,PWD
road,railway,palika,mla,PWD - फोटो : BANDA
बांदा। रेलवे द्वारा पल्ला झाड़ लेने से लंबे अरसे से ध्वस्त और खतरनाक अवस्था को पहुंच गए क्योटरा अंडरपास मार्ग की पालिका परिषद ने मरम्मत शुरू करा दी है। शनिवार को पालिकाध्यक्ष मोहन साहू ने अपनी उपस्थिति और निर्देशन में शुरुआत कराई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पीडब्ल्यूडी और विधायक के लोगों ने काम रुकवाने का प्रयास किया। पालिका ईओ ने बताया कि रेलवे के झांसी मुख्यालय को कई बार पालिका ने पत्र भेजकर क्योटरा अंडर पास सड़क दुरुस्त कराने का अनुरोध किया था, लेकिन रेलवे ने कोई संज्ञान नहीं लिया। बताया कि शनिवार को भी कई लोग चुटहिल हुए। इस पर परिषद अध्यक्ष के निर्देश पर तत्काल मरम्मत का कार्य शुरू कराया गया। उधर, अध्यक्ष मोहन साहू ने बताया कि लोगों के बार-बार अनुरोध और हो रही दुश्वारियों के मद्देनजर परिषद ने सड़क की मरम्मत का फैसला लिया। कहा कि पीडब्ल्यूडी के अभियंता ने यह कहकर काम रुकवाने की कोशिश की कि उनका विभाग यह बनवाएगा। अध्यक्ष ने कहा कि विधायक ने भी इसी आधार पर असहमति जताई। मरम्मत के दौरान सभासद लल्लू खां, गुड्डा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

---------------
फोटो परिचय-11-महिला को सिलाई मशीन भेंट करते रोटी बैंक सोसाइटी सदस्य।
गरीब महिला को सिलाई मशीन की सौगात
बांदा। रोटी बैंक सोसाइटी बांदा की टीम ने शनिवार को कांशीराम कालोनी स्थित गरीब परित्यक्ता महिला को सिलाई मशीन भेंट कर रोजी रोटी का इंतजाम किया। यह मशीन सोसाइटी के सदस्य इरफान खां (चांद) द्वारा मुहैया कराई गई। इसके अलावा मुईन फारुखी, हशमत अली, जावेद खां, इरफान खां और अध्यक्ष रिजवान अली आदि ने एक माह का राशन भी मुहैया कराया। इस मौके पर चंद्रमौलि भारद्वाज सहित मोहम्मद शमीम, नग्गो आदि मौजूद थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
फोटो परिचय-20-पूर्व सांसद श्यामाचरण गुप्त को श्रद्धांजलि देते सपा नेता।
पूर्व सांसद को सपा की श्रद्धांजलि
बांदा। पूर्व सांसद श्यामाचरण गुप्त के निधन पर सपा जिला कार्यालय में शनिवार को शोकसभा हुई, जिसमें उनके चित्र पर फूलमाला चढ़ाकर और दो मिनट का मौन रखकर नेताओं ने श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष विजयकरन यादव सहित वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक दीक्षित, भूपत यादव, पियूष गुप्ता, अमित सेठ भोलू, प्रियांशु गुप्ता, प्रदीप जड़िया, वृंदावन वैश्य, शिवकरन पाल, श्यामशरन पटेल, भरतलाल दिवाकर, अजय चौहान, महेंद्र यादव, नासिर खां आदि शामिल रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed