फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Road connecting MP collapsed

एमपी को जोड़ने वाली सड़क ध्वस्त

Mon, 10 Aug 2020 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 11:55 PM IST
विज्ञापन
Road connecting MP collapsed
गड्ढायुक्त बदौसा मार्ग में जलभराव के बीच गुजरते राहगीर। - फोटो : BANDA
बदौसा। मध्यप्रदेश को जोड़ने वाले फतेहगंज-बदौसा मार्ग पर जलभराव हो गया है। इससे वाहनों का निकलना मुश्किल है। यहां प्रदेश सरकार का गड्ढा मुक्त सड़कों का दावा बेदम नजर आ रहा है। बदौसा व्यापार मंडल ने शासन प्रशासन की अनदेखी को लेकर आक्रोश है।
विज्ञापन

बदौसा से फतेहगंज मार्ग जर्जर है। जलभराव के कारण 15 किलोमीटर का सफर तय करने में डेढ़ घंटे से ज्यादा समय लगता है। रोड के दोनों तरफ मिट्टी पड़ी होने से कई बार दो पहिया चालक फिसलकर घायल हो चुके हैं। जलभराव से कस्बे के हालात और बदतर हो चुके हैं।
विज्ञापन

व्यापारी महेश गुप्ता कहते हैं कि जल निकासी की व्यवस्था न होने से 500 से 800 मीटर रोड पर कई जगह घुटनों तक पानी भरा रहता है। आने-जाने में परेशानी होती है। तरसूमा के जगदीश तिवारी का कहना है कि पतली सिंगल रोड ऊबड़-खाबड़ होने से राहगीरों को परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बघेलावारी के सौरभ पटेल और फतेहगंज ग्राम प्रधान का कहना है कि बसपा शासन काल मे बनी यह रोड जर्जर हो गई है। कई बार शासन-प्रशासन को इस बदहाल रोड को लेकर लिखित व मौखिक रूप से अवगत कराया जा चुका है। बदौसा के राहुल तिवारी, रत्नाकर सिंह, विनोद, राजू यादव सहित व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनीष वामरे ने मांग की है जल भराव की समस्या से मुक्ति दिलाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed