फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Road accidents were 'red', worker, died of unknown vehicle collision

हादसों से सड़कें हुईं ‘लाल’, अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर ने दम तोड़ा

Wed, 25 Feb 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Wed, 25 Feb 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
Road accidents were 'red', worker, died of unknown vehicle collision

मंदिर के भंडारे में शमिल होकर पैदल घर लौट रहे मजदूर को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। उसकी वहीं मौत हो गई। अन्य मार्ग हादसों में तीन राहगीर घायल हो गए।

विज्ञापन


हड़हा माफी (बदौसा) निवासी शीतल प्रसाद (40) पुत्र दुलुवा मंगलवार की रात भुसासी गांव में स्थित मंदिर में हुए भंडारे में शामिल होकर पैदल गांव लौट रहा था। उसे अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। रात के अंधेरे में वह घंटों तड़पता रहा। बाद में उसकी मौत हो गई। भाई शिव प्रसाद ने बताया कि वह मजदूरी करता था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन


उधर, बिलबई (देहात कोतवाली) निवासी रमेश यादव (40) व पड़ोसी पूती (25) बुधवार को दोपहर बाइक पर गांव से कलक्टर पुरवा जाते समय गिरकर घायल हो गए। बजरंग पुरवा (फतेहगंज) निवासी नन्हूं (15) पुत्र रामजियावन बुधवार को दोपहर गांव में सड़क पार करते समय ट्रैक्टर की टक्कर से घायल हो गया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक की लोडर से दबकर मौत
बबेरू। युवक की अपने ही लोडर में दबकर मौत हो गई। भदेहदू गांव निवासी रामकरन (18) पुत्र कुन्ना टेंट व्यवसायी था। बुधवार को वह अपने लोडर को जैक लगाकर ठीक कर रहा था। जैक फिसल जाने से दबकर उसकी मौत हो गई। बृहस्पतिवार को उसकी चचेरी बहन की बारात आनी है। घर में खुशी की जगह मातम छा गया।

परीक्षार्थियों से भरी मैजिक पलटी, 10 घायल
बबेरू। मैजिक पलटने से बोर्ड परीक्षा देने जा रहे 10 छात्र घायल हो गए। गंभीर हालत में चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल हालत में परीक्षा देने के बाद छात्रों का इलाज कराया गया। 

जेपी शर्मा इंटर कॉलेज कृषि विज्ञान के छात्र बुधवार को सुबह मैजिक टेंपो से बोर्ड परीक्षा देने बिसंडा जा रहे थे। कोर्रम मोड़ के पास मैजिक पलट जाने से चालक समेत 10 छात्र घायल हो गए। इनमें कुछ छात्रों को मामूली चोटें आईं। चालक विनोद (20) पुत्र जगनंदन निवासी जमुनिहा पुरवा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल भेज दिया गया।

उधर, घायल छात्रों को दूसरे वाहन से परीक्षा केंद्र भेजा गया। परीक्षा के बाद छात्र रामलाल निवासी राघवपुर व हिमांशु शिवहरे (बबेरू) को सीएचसी में भर्ती कराया गया। धीरज गुप्ता, सौरभ शिवहरे, शोभित गुप्ता, अनुराग, राम प्रकाश अग्रहरि, अखिलेश यादव, तौसीफ खां व लल्ला का प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराया गया।

उधर, कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव में अब्दुल हफीज हसन (50) पुत्र मोहम्मद रजा अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया। एक अन्य घटना में पतवन गांव में बुद्दन (12) पुत्र मुुन्ना की कटिया मशीन से हाथों की उंगलियां कट गई। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेे जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया।

उन्नाव ब्यूरो के अनुसार, उन्नाव-रायबरेली मार्ग पर लालकुआं के पास कार व सफारी की भिड़ंत में एक मासूम की मौत हो गई और बीघापुर ब्लाक प्रमुख समेत 10 लोग घायल हो गए। कार सवार लोग मांगलिक कार्य में शामिल होने रायबरेली जा रहे थे। घायलों में कार चला रहे खिन्नीनाका निवासी राजेंद्र प्रसाद (55) भी शामिल हैं। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर हैलट रेफर कर दिया।


ट्रेलर घर में घुसा बच्चे बाल-बाल बचे
बांदा। बुधवार को झील का पुरवा में सुबह करीब साढ़े नौ बजे बेकाबू ट्रेलर ट्रक कुंती राजपूत के कच्चे मकान में जा घुसा। मकान ध्वस्त हो गया और आंगन में खेल रहे तीन बच्चे बाल-बाल बच गए।

घर के अन्य सदस्य पड़ोस में गए हुए थे। सामने आ रही बोलेरो को साइड देने में ट्रेलर अनियंत्रित होकर घर में जा घुसा। पड़ोसियों ने चालक और क्लीनर को पकड़कर धुनाई के बाद पुलिस को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed