{"_id":"60d047398ebc3e34ab6da7bd","slug":"road-accident-in-banda-up-four-people-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, युवक की मौत, 9 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, युवक की मौत, 9 लोग घायल
Mon, 21 Jun 2021 01:32 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 21 Jun 2021 01:32 PM IST
सार
बांदा जिले में सड़क हादसा हुआ। हादसे में स्कॉर्पियो सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि 9 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
बांदा में सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के बांदा जिले में सोमवार को सड़क हादसा हुआ। नरैनी कोतवाली क्षेत्र में करतल मार्ग पर बरात से घर लौटते समय तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एम्बुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। छह घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। सीमावर्ती छतरपुर मध्यप्रदेश के टेढ़ी पुरवा थाना सरबई से बांदा जिले में मोहनपुर (खलारी) गांव रविवार को बरात आई थी।
लड़की की विदाई के बाद बराती वापस घर जा रहे थे। करतल मार्ग पर मुकेरा गांव के निकट तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर बिजली का खम्भा तोड़ते हुए एक पेड़ से टकरा गई। आसपास मौजूद लोग तेज धमाके की आवाज सुन मौके पर पहुंचे और गाड़ी के अंदर फंसे घायलों को बाहर निकाला। संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को एम्बुलेंस व अपनी जीप में सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन
हादसे में पप्पू (42) पुत्र मिथुन की अस्पताल में मौत हो गई। घायलों में अर्जुन (20), अरविंद (20), नीरज (23), कुलदीप (21), कुबेर (9), लवकुश (28), नीरज (18) तथा चालक जयहिंद (35) शामिल हैं।