फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   ritaayard phaujee ne khud ko golee maar jaan dee

रिटायर्ड फौजी ने खुद को गोली मार जान दी

Tue, 04 Aug 2020 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
ritaayard phaujee ne khud ko golee maar jaan dee
बबेरू (बांदा)। मरका थाना क्षेत्र के औगासी गांव में रिटायर्ड फौजी ने 12 बोर तमंचे से खुद को गोली मार जान दे दी। आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। पुलिस को फौजी का सुसाइड नोट मिला है। इसमें स्वेच्छा से आत्महत्या करने की जानकारी दी है। उधर, कुछ ग्रामीण एक माह पहले जहरीले कीड़े के काट लेने से जिस्म में फैले संक्रमण से परेशान होने की भी चर्चा कर रहे हैं।
विज्ञापन

यहां के जगदंबिका प्रसाद (72) पुत्र उमादत्त मिश्रा पूर्व सैनिक थे। मंगलवार को तड़के करीब चार बजे कमरे में सोते समय तमंचे से खुद को गोली मार ली। मौके पर मौत हो गई। पुत्रों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के तीन पुत्र हैं। दो बाहर रहते हैं। लॉकडाउन में वह गांव आ गए थे। दोनों विवाहित हैं। तीसरा पुत्र गांव में रहता है। वह अविवाहित है। काजीटोला पुलिस चौकी प्रभारी ननकूलाल सोनकर ने बताया कि मृतक के पास से सुसाइड नोट मिला है। इसमें कहा है कि वह स्वेच्छा से आत्महत्या कर रहा है। इसमें उसके बच्चों या परिजनों का कोई दोष नहीं है। उन्हें परेशान न किया जाए।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी ने बताया कि सुसाइड नोट और घटना की जांच की जा रही है। फिलहाल किसी तरह का विवाद सामने नहीं आया है। उधर, कुछ ग्रामीणों ने बताया कि करीब एक माह पहले जगदंबिका को जहरीले कीड़े ने काट लिया था। तब से उसके बदन में लगातार फफोले पड़ रहे थे। इलाज से भी राहत नहीं मिल रही थी। शायद इसी से तंग आकर आत्महत्या की हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed