फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Rifle club to be sold in plain crackers

रायफल क्लब मैदान में बिकेंगे पटाखे

Mon, 24 Oct 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Mon, 24 Oct 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
Rifle club to be sold in plain crackers
पंचकूला में पटाखों की सेल

बांदा। अबकी दीपावली पर पटाखा बाजार रायफल क्लब मैदान में लगेगा। पिछले वर्ष यह जीआईसी ग्राउंड में लगाया गया था। अब तक 43 आतिशबाजों ने अस्थाई लाइसेंस के लिए आवेदन दिए हैं। दमकल विभाग और पुलिस ने आवेदकों के बारे में प्रशासन को अपनी रिपोर्ट नहीं भेजी है। डीएम ने दो दिन के अंदर दोनों विभागों से रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन

पिछले साल 40 अस्थाई और पांच स्थाई लाइसेंस धारकों ने दुकानें सजाई थीं।

इस बार तीन दुकानें बढ़ने की उम्मीद है। तहसील स्तर पर उप जिलाधिकारी पटाखा दुकानों के लाइसेंस व दुकानों के संचालन व सुरक्षा की व्यवस्था संभालेंगे। जबकि शहर में डीएम अपने स्तर से खुद जांच परखकर लाइसेंस जारी करेंगे। दीपावली पर पटाखा बिक्री के लिए 43 आवेदन आए हैं। इनकी जांच कराई जा रही है। 22 अक्तूबर तक जांच कर रिपोर्ट मांगी गई थी लेकिन अभी तक दोनों विभागों ने ही रिपोर्ट नहीं भेजी। कलेक्ट्रेट के एजेए बाबू ने बताया कि 28 अक्तूबर से रायफल क्लब में पटाखों की दुकानें लग जाएंगी।
विज्ञापन


घाटे का व्यवसाय हुआ पटाखा कारोबार
बांदा। पटाखा व्यवसायियों ने बताया कि लाइसेंस शुल्क व अन्य सुविधाओं के नाम पर उन्हें हर जगह चढ़ावा चढ़ना पड़ता है। इसके भी कदम-कदम पर अड़ंगे और धौंस धमकी से रुबरू होना पड़ता है। सीज फायर यंत्र खरीदने या सिलेंडर भराने में मनमाना शुल्क लिया जाता है। अधिकारियों और कर्मचारियों के बच्चों को हजारों रुपये के पटाखे मुफ्त देने पड़ते हैं। माल बच जाने से मुनाफा डूब जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed