फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Riders won the Sunday Super League match by defeating Attackers

Banda News: अटैकर्स को हराकर राइडर्स ने जीता संडे सुपर लीग मैच

Mon, 24 Jun 2024 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Mon, 24 Jun 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
Riders won the Sunday Super League match by defeating Attackers
बांदा। बुंदेलखंड योद्धा संडे सुपर लीग के तहत रविवार को जीआईसी मैदान में ऊदल अटैकर्स और महाराजा खेत सिंह राइडर्स के बीच क्रिकेट मैच खेला गया।
विज्ञापन




ऊदल अटैकर्स ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 103 रन बनाए। बल्लेबाज अक्षत रघुवंशी ने 47 रन और पवन दीक्षित ने 25 रन का योगदान दिया। महाराजा खेत सिंह राइडर्स के गेंदबाज बादल व रवि ने दो- दो विकेट लिए। बल्लेबाजी करने उतरी महाराजा खेत सिंह टीम ने 104 रनों का लक्ष्य 14.5 ओवर में छह विकेट खोकर प्राप्त कर लिया।

बल्लेबाज अभय शुक्ला ने सबसे अधिक 26 गेंदों में 40 रन बनाए। बल्लेबाज अभय को मैन आफ द मैच चुना गया। ऊदल अटैकर्स की तरफ से मिथलेश परिहार व राज यादव ने दो-दो विकेट लिए। अंपायर के तौर पर विनोद व रेहान ने जिम्मेदारी निभाई। स्कोरिंग बबलू ने की। मैच के दौरान कमेटी सदस्य मोती सिंह, केजी , शिवगोविन्द शर्मा, जीतेंद्र शुक्ला, सुनील चावला, प्रदुम्न सिंह, अंकित, आकाश, अमरजीत, आर्यन, पंकज, सवन, आसिफ अली, सुप्रीत व रवि धुरिया सहित तमाम वरिष्ठ खिलाड़ी व दर्शक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed