{"_id":"573617ac4f1c1b7159919ccf","slug":"reversing-the-tractor-trolley-driver-escaped-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ट्राली पलटने से चालक की दबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर ट्राली पलटने से चालक की दबकर मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Fri, 13 May 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
नहर में गिरा ट्रैक्टर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। ट्रैक्टर ट्राली पलटने से युवा चालक की मौत हो गई। एक अन्य घटना में ट्रक खंती में गिरने से क्लीनर घायल हो गया। उधर, अन्य सड़क हादसों में छह राहगीर घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्लीनर समेत दो को कानपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
बदौसा थाना क्षेत्र के उतरवां गांव के मजरा कल्लू पुरवा निवासी दिनेश (22) पुत्र नत्थू गुरुवार को अपने मामा राम सिंह के घर बबेरू आया था। शुक्रवार को सुबह ट्रैक्टर लेकर भूसा लेने खेत जाते समय नहर पटरी पर स्टेयरिंग फेल हो जाने से ट्रैक्टर और ट्राली नहर में जा गिरी। ट्रैक्टर के नीचे दब जाने से दिनेश की मौत हो गई। पीएचसी से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। चचेरे भाई राजेश ने बताया कि कुछ दिनों पहले वह परदेस से लौटा था।
विज्ञापन
उधर, ललौली (फतेहपुर) थाना क्षेत्र के ओती गांव निवासी ट्रक क्लीनर मोहित (18) पुत्र जगभवन शुक्रवार को सुबह चालक के साथ ट्रक लेकर गिट्टी लेने कबरई (महोबा) जा रहा था। मवई गांव के पास सड़क किनारे ट्रक खंती में पलटने जाने से वह दबकर घायल हो गया। पुलिस ने उसे बाहर निकाल कर जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां गंभीर हालत में उसे कानपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
एक अन्य घटना में बबेरू कोतवाली क्षेत्र के तरायां गांव निवासी बबलू (35) पुत्र हरीशरण सिंह अपने साथी चुन्ना (20) पुत्र शिवपूजन के साथ बाइक पर गांव लौटते समय एक अन्य बाइक से टकराकर घायल हो गए। उधर, चिल्ला थाना क्षेत्र के बिछवाही गांव निवासी संजय सिंह (35) पुत्र राजकरन शुक्रवार को सुबह बाइक पर बांदा से घर जाते समय देहात कोतवाली के पास ट्रक की टक्कर से घायल हो गया।
उधर, अतर्रा थाना क्षेत्र के पतारी पुरवा (बरेहंडा) गांव का राजकुमार (38) पुत्र देवीदयाल शुक्रवार को सुबह बाइक से लौटते समय एक अन्य बाइक की टक्कर से घायल हो गया। देहात कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर गांव निवासी संपत शुक्ला (40) पुत्र जगदीश शुक्रवार को सुबह बाइक पर बांदा आते समय महाराणा प्रताप चौक के पास कार की टक्कर से घायल हो गया।
उधर, मटौंध थाना क्षेत्र के मरौली गांव निवासी इंद्रराज (22) पुत्र हरी प्रसाद शुक्रवार को सुबह पैदल कनवारा गांव जाते समय बालू भरे ट्रक की टक्कर से घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया। चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला।