फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Retired soldier died in road accident

सड़क हादसे में रिटायर्ड फौजी की मौत

Fri, 10 Apr 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा Updated Fri, 10 Apr 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
 Retired soldier died in road accident

स्टेट हाइवे पर बाइकों की भिड़ंत में गंभीर रूप से घायल रिटायर्ड फौजी की मौत हो गई। उधर, दूसरे हादसे में दो दिन पूर्व अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल पूर्व प्रधान ने लखनऊ के अस्पताल में दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को मवई बाईपास चौराहे के नजदीक शांति नगर निवासी रिटायर्ड फौजी रामप्रसाद (45) पुत्र रामशरण बाइक पर चिल्ला से बांदा आते समय दूसरी बाइक से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। नाजुक हालत में उन्हेंे जिला अस्पताल से कानपुर रिफर किया गया था।
विज्ञापन


रास्ते में उनकी मौत हो गई। दूसरी घटना में नरैनी कोतवाली क्षेत्र के गंगा पुरवा (गुढ़ा) निवासी श्याम बिहारी पाठक (55) पुत्र रामनारायण बुधवार को शाम बांदा से बाइक पर घर जाते समय बांसी गांव के नजदीक अज्ञात वाहन की टक्कर से बुरी तरह घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजन उन्हें नाजुक हालत में लखनऊ ले गए थे। शुक्रवार को वहां उनकी मौत हो गई। मृतक पूर्व प्रधान और प्रधान संघ पूर्व अध्यक्ष थे।


अन्य घटना में बृहस्पतिवार को देर शाम शहर से सवारियां भरकर जमालपुर जा रहा टेंपो साइकिल सवार को बचाने में बाईपास के नजदीक पलट गया। उस पर सवार 6 यात्री घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल भूरा (40), भोला 46), भयंकर सिंह (32) निवासी जमालपुर को जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed