फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Retired doctor , taking new medical colleges

रिटायर डाक्टर संभालेंगे नया मेडिकल कालेज

Sun, 08 Mar 2015 09:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sun, 08 Mar 2015 09:56 PM IST
विज्ञापन
Retired doctor , taking new medical colleges

तीन अरब रुपये से भी ज्यादा खर्च करके बनाई गई राजकीय ऐलोपैथिक मेडिकल कालेज की चमकती-दमकती बिल्डिंग का भव्य उद्घाटन 12 मार्च को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव करेंगे। पर यह बात कम ही लोगाें को पता है कि मेडिकल कालेज का काम फिलहाल रिटायर्ड और कुछ स्थानीय प्राइवेट डाक्टर संभालेंगे। इनकी भी संख्या गिनी-चुनी है। 40 पदों में सिर्फ 25 की तैनाती हुई है।

विज्ञापन


वर्ष 2008 में तत्कालीन बसपा सरकार में मेडिकल कालेज को मंजूरी देने के साथ ही बजट भी देकर निर्माण शुरू करा दिया गया था। तब इसकी मूल लागत 2 अरब 55 करोड़ 43 लाख रुपये थी। अब यह बढ़कर 6 अरब 49 करोड़ हो गई है।
विज्ञापन


फिलहाल 3 अरब रुपये से ज्यादा खर्च कर दिए जाने के बाद भी मात्र 73 फीसदी काम हुआ है। ज्यादातर भवनों में अभी काम चल रहा है। इसी बीच मेडिकल कालेज के उद्घाटन की तारीख तय हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार (12 मार्च) को सीएम अखिलेश यादव इसके उद्घाटन की रस्म अदा करने आ रहे हैं। ऐसे में अधिकांश बाहरी इमारतों को रंगरोगन के साथ तैयार कर दिया गया है।

प्रदेश में डाक्टरों की यूं भी कमी है। दूसरी तरफ बुंदेलखंड जैसे पिछड़े इलाके में अच्छे डाक्टर आने को भी राजी नहीं। ऐसे में प्रदेश सरकार ने फिलहाल 25 डाक्टरों की तैनाती कर दी है। मगर इनमें ज्यादातर सेवानिवृत्त और स्थानीय प्राइवेट डाक्टर हैं। इन सभी ने अपनी ज्वाइनिंग दे दी है। अभी कम से कम 30 डाक्टरों की और जरूरत है। फिलहाल उनकी पूर्ति होने के आसार नहीं है।

शहर की सड़कों और बदहाली का नजारा मुख्यमंत्री से बचाने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था की आड़ में मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर पुलिस लाइन स्थित हैलीपैड मेें उतरने की बजाए सीधे मेडिकल कालेज में उतारने का इंतजाम किया है। वहां तेजी से हैलीपैड बनाया जा रहा है।


इससे अफसरों की काफी परेशानियां बच जाएंगी। जर्जर सड़कों पर सीएम सवाल कर सकते हैं। शहर की बदहाली पर भी कोई नप सकता है। इसका सबसे बढ़िया उपाए यही खोजा गया कि सीएम को शहर के दर्शन ही न कराए जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed