फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Retail traders unable to recover from loss in Corona

कोरोना में नुकसान से नहीं उबर पा रहे खुदरा व्यापारी

Tue, 31 Aug 2021 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Retail traders unable to recover from loss in Corona
बांदा। राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन की बैठक में व्यापारियों के मुद्दों पर चर्चा हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि अर्थव्यवस्था का आधार एमएसएमई सेक्टर धराशाई होने से बेरोजगारी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

खुदरा व्यापारी कोरोना महामारी में नुकसान से अब तक नहीं उबर पा रहे। पेट्रोलियम पदार्थों को जीएसटी दायरे में लाया जाए। बैठक में लगभग एक सैकड़ा व्यापारियों ने संगठन की सदस्यता ली।
विज्ञापन

मंगलवार को महेश्वरी देवी स्थित कार्यालय में हुई बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि 2021 में देश पर विदेशी कर्ज 135.86 लाख करोड़ हो गया है। एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (एडीआर) की रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2020 में 4758 करोड़ प्रमुख राजनीतिक पार्टियों को चंदा मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्व नुकसान की भरपाई सरकारी संपत्तियों को बेचकर की जा रही है। घाटे से उबरने के लिए पीएसयू को बेचने उचित नहीं है। उन्होंने देश से जुड़े और भी तमाम मुद्दों पर विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि ईंधन में अप्रत्याशित वृद्धि से हर नागरिक परेशान है। पेट्रोलियम पदार्थों को जीएसटी दायरे में लाकर जनमानस को राहत दी जाए। व्यापारियों की समस्याओं और राजनीतिक अधिकार के लिए अक्तूबर में होने वाले विशाल व्यापारी समागम के बारे में भी जानकारी दी।

बैठक में जिलाध्यक्ष अजय गुप्ता, मंडल अध्यक्ष अशोक ओमर, अनिल गुप्ता, संजीव सिंह बबलू, विनोद द्विवेदी, रिजवान अली, मुकेश गुप्ता, रोहित गुप्ता, संजय गुप्ता, मोहम्मद शरीफ, मोहम्मद इदरीस आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed