बबेरू। ऑनलाइन व्यापार के विरोध में निकली राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन की रथ यात्रा के साथ यहां आए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता ने व्यापारियों के साथ बैठक की। मैरिज हाल में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि स्त्रत्त्नलाइन व्यापार से पूरे देश का खुदरा व्यापारी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। छोटी दुकानें बंद होती जा रही हैं। बेरोजगारी बढ़ रही है।
सरकार नौकरियां भी छीन रही है। ऐसे में महंगाई और भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। उन्होंने ऑनलाइन व्यापार पर तत्काल पूरी तरह रोक लगाए जाने की मांग की। बैठक में जिला पंचायत सदस्य राजेश शिवहरे, रामप्रकाश साहू, सौरभ शिवहरे, अवनेश गुप्ता, हरीओम, राजा कुशवाहा, शिवशंकर, विष्णु चौरसिया, नवीन कुमार, अनूप गुप्ता, राजेश गुप्ता आदि व्यापारी उपस्थित रहे।