फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Resolve to save plants

पौध बचाने का संकल्प

Mon, 21 Mar 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Mon, 21 Mar 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
Resolve to save plants
पौध संरक्षण की शपथ लेते मंडलायुक्त, डीआईजी, वन संरक्षक, डीएफओ आदि। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। विश्व वानिकी दिवस की पूर्व संध्या पर वन विभाग ने जवाहर नवोदय विद्यालय में आयोजन किया। पौधरोपण और वृक्षों की रक्षा के लिए प्रशासन, पुलिस और वन विभाग अधिकारियों समेत स्कूल के बच्चों ने संकल्प लिया। मंडलायुक्त एल वेंकटेश्वर लू और डीआईजी ज्ञानेश्वर तिवारी ने उद्घाटन किया। आयुक्त ने कहा कि वृक्षों के प्रति हम सभी का लगाव होना चाहिए। वन ही हमारा जीवन है।

विज्ञापन


डीआईजी ने कहा कि पौधों को रोपना और उनकी रक्षा करके उन्हें पेड़ के रूप में विकसित करना समय का तकाजा है। पर्यावरण के लिए यह बहुत जरूरी है। अवैध कटान नहीं होनी चाहिए। चित्रकूटधाम मंडल के वन संरक्षक केएल मीना ने भी वनों से संबंधित जानकारियां लीं। डीएफओ प्रमोद गुप्ता ने सभी का आभार जताया। सभी अधिकारियों ने पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया। प्रधानाचार्य डा. अरविंद कुमार ने भी आभार जताया। पूर्व प्रधानाचार्य बाबूलाल गुप्त सहित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी व अन्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed