फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Residents of Aasra Colony have been drinking salty water for 13 years.

Banda News: 13 साल से खारा पानी पी रहे आसरा कॉलोनी के लोग

Tue, 13 Jan 2026 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 13 Jan 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Residents of Aasra Colony have been drinking salty water for 13 years.
फोटो- 10 मीरा
बांदा। इंदौर में दूषित पानी पीने से हुई मौतों से भी जिम्मेदार सबक नहीं ले रहे हैं। जवाहर नगर के पास स्थित आसरा कॉलोनी के करीब 200 परिवार खारा व मटमैला पानी पी रहे हैं। कॉलोनी में पेट में जलन, दस्त व पेट फूलने जैसी शिकायतें आम हो गईं हैं। शुद्ध पेयजल आपूर्ति का दावा करने वाले सब कुछ जानते हुए भी चुप हैं। डेढ़ दशक पूर्व बनी पानी की टंकी की आजतक सफाई नहीं हुई। कॉलोनी के लोगों का कहना है कि जिस बर्तन में पानी भर कर रख दो वह काला पड़ जाता है। दाल, सब्जी घंटों नहीं पकती। घर आने वाला मेहमान पानी पीते ही शौच के लिए भागता है।
विज्ञापन

-------

आसरा कॉलोनी का निर्माण वर्ष- 2012-13
आसरा आवास कॉलोनी के भू-खंड- 168
पानी का स्रोत-नलकूप व पानी का टंकी
आसरा आवास में कुल जल संयोजन-150

-------

शिकायतों के बाद भी नहीं कराई पानी की जांच
मोनी का कहना है कि नलकूप से खारा पानी निकलता है। इस पानी को पीने से पेट दर्द व दस्त की शिकायत हो रही है। तमाम इलाज के बाद भी आराम नहीं मिल रहा है। शिकायत के बाद भी जल संस्थान कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन


-----


रामश्री का कहना है कि आसरा कॉलोनी के निर्माण के समय पानी की टंकी बनी थी। नलकूप के जरिए पानी स्टोर कर कॉलोनी में भेजा जाता है। टंकी की आजतक सफाई नहीं हुई है। एक तो खारा दूसरा गंदा पानी आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----


मीरा का कहना है कि नलों में खारा पानी आता है। जिसके सेवन से पेट दर्द और उल्टी आने लगती है। इस पानी का उपयोग सिर्फ बर्तन व कपड़े साफ करने में करते हैं। पीने का पानी कांशीराम कॉलोनी से पानी लाते है।
-----



सुनीता का कहना है कि 10 साल से खारा पानी पी रहे है। टंकी की सफाई न होने से अब तो गंदा व पीले रंग का पानी आ रहा है। अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे है। मजबूरी में पीने का पानी दूसरी कॉलोनी से लाते है।
-------

इनसेट-
खारा पानी पीने से खराब हो सकती है किडनी

जिला अस्पताल के डॉक्टर विनीत का कहना है कि पानी में नमक की मात्रा सामान्य से अधिक है तो किडनी खराब होने का खतरा बढ़ सकता है। पेट में जलन, दर्द, फूलना व दस्त आना आम बात है। खारे पानी का प्रयोग पीने में कतई न करें।

-------

कचरे के बीच स्थित हैंडपंप से भरते हैं पानी
कॉलोनी में स्थित हैंडपंप के चारों ओर गंदगी ही गंदगी है। कॉलोनी के तमाम लोग हैंडपंप के पास ही कचरा फेंक देते हैं। हैंडपंप के पास कच्चा रास्ता है जिससे कीचड़ है। लोगों का कहना है कि हैंडपंप का पानी कम खारा है। पानी भरना मजबूरी है।

-------
वर्जन-

पानी की टंकी को साफ कराया जाएगा। कॉलोनी के लोगों को मीठा पानी कैसे और कहां से मिले इसके लिए निरीक्षण कर विकल्प तलाशा जाएगा।
शिवराज वर्मा, अधिशासी अभियंता
जल संस्थान, बांदा

फोटो- 10 मीरा

फोटो- 10 मीरा

फोटो- 10 मीरा

फोटो- 10 मीरा

फोटो- 10 मीरा

फोटो- 10 मीरा

फोटो- 10 मीरा

फोटो- 10 मीरा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed