फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   reservation

कश्मीर की तर्ज पर आरक्षण में भी कदम उठाए सरकार

Tue, 06 Aug 2019 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
reservation
मीडिया वार्ता में श्री क्षत्रिय महासभा की प्रदेश अध्यक्ष शोभा सिंह व अन्य। - फोटो : BANDA
राष्ट्रीय क्षत्रिय महासभा की प्रदेश अध्यक्ष शोभा चौहान ने केंद्र सरकार द्वारा जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 व 35ए खत्म करने को सराहते हुए कहा कि केंद्र सरकार ऐसा ही साहसिक कदम आरक्षण पर भी उठाए। जातिगत आरक्षण के स्थान पर आर्थिक आधार पर किया जाए। उधर, क्षत्रिय महासभा ने कहा कि पाकिस्तान को चाहिए कि कश्मीर का जो हिस्सा अनाधिकृत रूप से दबा लिया है उसे वापस कर संबंधों में सुधार लाए।
विज्ञापन

मंगलवार को यहां मीडिया वार्ता में श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय महासभा की प्रदेश अध्यक्ष शोभा चौहान और पदाधिकारी योगेंद्र भदौरिया ने कहा कि आरक्षण और समान अधिकार जैसे मुद्दों पर भी केंद्र सरकार संविधान में संशोधन करें।
विज्ञापन

प्रेस वार्ता में देवेंद्र सिंह राणा, सविता सिंह, शशि सिंह, आशा सिंह, अनूप चौहान, पुष्पेंद्र सिंह, अजय चौहान, युवराज सिंह कछवाह, धर्मजीत चौहान, अशोकवीर चौहान, सुधा सिंह, अलका सिंह आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, बांदा की इकाई की बैठक में बुंदेलखंड संयोजक नरेंद्र सिंह परिहार ने कहा कि कश्मीर के लिए हुए निर्णय पर पूरे देश को स्वागत करना चाहिए।

जिलाध्यक्ष राजाबाबू परमार सहित मनमोहन सिंह, रणविजय सिंह, श्याम सिंह, प्रशांत भदौरिया, कमलेश सिंह, प्रशांत सिंह, शिवविजय सिंह, पतिराखन सिंह, एसके सिंह, राकेश सिंह कछवाह, सूर्यपाल सिंह चौहान आदि ने कहा कि 1947 में स्वतंत्रता मिलने के बाद सैकड़ों रियासतों का भारत संघ में विलय किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed