फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Report on relatives of District Panchayat member for not paying money

Banda News: खरीदी जमीन का रुपया न देने पर जिला पंचायत सदस्य के रिश्तेदारों पर रिपोर्ट

Mon, 04 Mar 2024 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
Report on relatives of District Panchayat member for not paying money
अतर्रा। जमीन बेचने के बाद दबंगों द्वारा 18 लाख रुपया न दिए जाने से परेशान महिला ने तहसील समाधान में पहुंच कर सामने बैठे अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई। जिस पर एसडीएम व सीओ के हस्ताक्षेप के बाद थाने में महिला की तहरीर पर जिला पंचायत सदस्य की चाची, बुआ सहित तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के महोतरा गांव निवासी बेवा भग्गो ने शिकायत में बताया उसने अपनी भूमि का विक्रय जरिए बैनामा चार अगस्त 2020 को निरंजना निवासी दिखितवारा व साधना निवासी खमसरा, मानिकपुर तहसील कुंडा, जिला प्रतापगढ़ के पक्ष में लगभग सवा तीन बीघे जमीन का कर दिया था। खरीदारों ने उसे आश्वासन दिया गया था कि दाखिल खारिज के बाद 18 लाख रुपया दे देंगे। दाखिल खारिज होने के बाद लगातार रुपये की मांग करने पर उनके सहयोगी सोहम प्रकाश द्वारा एक चेक प्रार्थिया के नाम काटकर दे दिया। जिसमें खाते में धनराशि उपलब्ध न होने के कारण भुगतान नहीं हो पाया। दोबारा मांगने के बाद कई महीने परेशान करते रहे और डरा धमकाकर करके भगा दिया।
विज्ञापन

पीड़िता वृद्धा ने बताया कि वह 70 वर्ष की उम्र में रेलगाड़ी में भीख मांगकर तथा पुत्र कबाड़ बीनकर जीवन यापन करने को मजबूर हैं। एसडीएम रावेंद्र सिंह, सीओ राजीव प्रताप सिंह के संयुक्त निर्देश से थाना पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर निरंजना पत्नी शिवनरेश निवासी दिखितवारा तथा साधना पत्नी राजेशचंद्र निवासी मानिकपुर कुंडा प्रतापगढ़, सोहन प्रकाश पुत्र बल्लू प्रसाद निवासी अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इंस्पेक्टर पंकज सिंह ने कहा मुकदमा पंजीकृत किया गया है, विवेचना प्रचलित है। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। ताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed