{"_id":"63f508fcf64e1dc315051e62","slug":"report-of-robbery-registered-after-three-months-banda-news-c-12-1-90805-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: तीन माह बाद दर्ज हुई लूट की एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: तीन माह बाद दर्ज हुई लूट की एफआईआर
Tue, 21 Feb 2023 11:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Tue, 21 Feb 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
तीन माह बाद दर्ज हुई डकैती की रिपोर्ट
- 50 हजार व चांदी की मूर्तियां ले जाने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। कोतवाली पुलिस ने तीन माह बाद चार नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ डकैती समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों में एक महिला भी है।
पोड़ाबाग (अलीगंज) निवासी दीपक कुमार गुप्ता ने पुलिस को तहरीर दी। इसके बताया कि शांति नगर स्थित मकान में रंगाई-पुताई व मरम्मत कार्य हो रहा था। 13 नवंबर 2022 को करीब पौने तीन बजे आवास विकास निवासी स्वदेश गौरव शिवहरे, बिजली खेड़ा निवासी निर्भय सिंह उर्फ मोंटी व अरविंद सिंह और स्वराज कालोनी निवासी महिला व तीन अज्ञात आए और मरम्मत कार्य रुकवा दिया।
काम करा रहे अश्वनी यादव व विनय कुमार पर लाइसेंसी रिवाल्वर तान कर जान से मारने की धमकी देकर कमरे में रखे करीब 50 हजार रुपये और चांदी की मूर्तियां लूट ले गए। घटना के वक्त वह फतेहपुर में थे। मजदूरों ने उन्हें घटना की सूचना दी।
पुलिस ने चार नामजद और तीन अज्ञात के विरुद्ध डकैती (धारा 395), बिना अनुमति घर में घुसने समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्यामबाबू शुक्ला ने बताया कि स्वदेश शिवहरे, निर्भय सिंह, अरविंद सिंह व एक महिला नामजद है। तीन अज्ञात हैं। कालूकुआं चौकी प्रभारी राधाकृष्ण तिवारी को जांच सौंपी गई है।