फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Report of 32 people including corona patient negative

कोरोना मरीज सहित 32 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव

Fri, 17 Apr 2020 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Report of 32 people including corona patient negative
बांदा। पॉजिटिव मरीज सहित 32 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आना जिले के लिए राहत की बात है। मेडिकल कालेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती मरीज की पहली और तीसरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जबकि दूसरी और चौथी रिपोर्ट निगेटिव रही।
विज्ञापन

अब उसका पांचवीं बार सैंपल भेजने की तैयारी है। उधर, मेडिकल कालेज में कुल 24 मरीज भर्ती हैं। इनमें 6 आइसोलेशन और 18 क्वारंटीन वार्ड में हैं। 35 संदिग्धों की जांच रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन

पॉजिटिव पाए गए शिव गांव के 55 वर्षीय व्यक्ति समेत कुल 32 लोगों के सैंपल 14 अप्रैल को जांच के लिए भेजे गए थे। शुक्रवार को सुबह सभी की निगेटिव रिपोर्ट आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पॉजिटिव मरीज का पांचवीं बार सैंपल लखनऊ भेजा जा रहा है। गौरतलब है कि जिले में दो पॉजिटिव केस थे। इनमें एक मरीज की लगातार दो रिपोर्ट निगेटिव होने पर मेडिकल कालेज से डिस्चार्ज कर क्वारंटीन में रखा गया है।

मेडिकल कालेज प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश कुमार यादव ने बताया कि 15 अप्रैल को 21 और 16 अप्रैल को 14 लोगों के सैंपल भेजे गए थे। सभी की रिपोर्ट लंबित है।
उन्होंने बताया कि मेेडिकल कालेज में कुल 24 मरीज भर्ती हैं। सभी की हालत सामान्य है। शुक्रवार को क्वारंटीन वार्ड में 8 नए मरीज भर्ती हुए हैं। अब इनकी कुल संख्या 18 हो गई। इसी तरह आइसोलेशन में एक नए मरीज के साथ संख्या बढ़कर कुल 6 हो गई। अब तक 204 संदिग्ध लोगों के सैंपल भेजे गए। इनमें 162 निगेटिव पाए गए। 103 को डिस्चार्ज कर क्वारंटीन में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed