{"_id":"68f2ae9710ae118b4208ea23","slug":"report-filed-on-beating-of-student-in-school-banda-news-c-212-1-bnd1017-134872-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: विद्यालय में छात्र की पिटाई करने पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: विद्यालय में छात्र की पिटाई करने पर रिपोर्ट दर्ज
Sat, 18 Oct 2025 02:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sat, 18 Oct 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
बांदा। जूनियर हाईस्कूल में एक 12 वर्षीय छात्र को कथित तौर पर प्रधानाध्यापक की ओर से बेरहमी से पीटे जाने का मामला सामने आया है। छात्र की मां ने एसपी कार्यालय पहुंचकर इस घटना की जानकारी दी और बताया कि पिटाई के कारण उनका पुत्र स्कूल जाने से डर रहा है और उसके शरीर पर डंडों के निशान दिखाई दे रहे हैं।
छात्र की मां सुनीता यादव ने एसपी को बताया कि उनका पुत्र सनी यादव गांव के ही विद्यालय में कक्षा सात में पढ़ता है। 13 अक्टूबर को जब छात्र स्कूल गया, तो स्कूल इंचार्ज प्रधानाध्यापक श्यामबाबू वर्मा ने उसे और अन्य छात्रों को बिना कारण डंडों से पीटा। घटना से छात्र सहम गया और घर लौटने पर उसने पूरी घटना बताई।
अगले दिन छात्र की मां ने प्रधानाध्यापक से कारण पूछने के लिए स्कूल का रुख किया, लेकिन प्रधानाध्यापक ने धमकी दी कि यदि कोई कार्रवाई की तो उल्टा मुकदमा किया जाएगा। सुनीता यादव ने मांग की कि प्रधानाध्यापक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाए। वहीं प्रधानाध्यापक का श्यामबाबू वर्मा ने पुलिस को बताया कि उन्होंने कभी किसी छात्र को नहीं मारा।
विज्ञापन
उनके खिलाफ साजिश के तहत झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। एसपी पलाश बंसल के आदेश पर देहात कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी चंद्रप्रकाश तिवारी ने विद्यालय जाकर प्रधानाध्यापक से बयान लिए। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि सभी तथ्यों की जांच की जा रही है और उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।