{"_id":"64c95fc64a8f4e39f00acea4","slug":"report-against-seven-in-laws-on-the-orders-of-the-court-banda-news-c-212-1-bnd1001-1056-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: न्यायालय के आदेश पर सात ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: न्यायालय के आदेश पर सात ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट
Wed, 02 Aug 2023 01:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Wed, 02 Aug 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
बांदा। दहेज उत्पीड़न व तीन तलाक के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर सात ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट की है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के परशुराम तालाब निवासी आसमां ने न्यायालय में दायर किए गए वाद में बताया कि उसकी शादी हमीरपुर जिले के टेढ़ा गांव निवासी खुदाबक्स से 21 नवंबर 2020 को हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ससुरालियों ने उससे दहेज में दो लाख रुपये की मांग कर रहे थे। पति खुदा बक्स, ससुर मौला बक्स, सास गुलशन, ननदोई जाहिद, ननद आबदा, देवर अफजल, राहिल ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। उसके ऊपर जानलेवा हमला किया। जिससे उसके गर्भ में पल रहे शिशु की मौत हो गई। पिता ने ससुरालियों को बुलाया तो वह 12 मार्च 2023 को यहां आया और पति उसे तीन तलाक देकर चला गया। उसने 21 मई को कोतवाली में तहरीर दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस के उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराया, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। जिस पर उसने न्यायालय की शरण ली।
शहर कोतवाल मनोज शुक्ला ने बताया कि आसमां की तहरीर पर पति समेत सात ससुरालियों के खिलाफ दहेज एक्ट, जानलेवा हमला व मुस्लिम महिला विवाह पर अधिकारों की सुरक्षा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। विवेचना की जा रही है।