{"_id":"616225aa8ce74acdb4a9701a337ef915","slug":"removed-visit-sai-sedan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाली गई साईं पालकी यात्रा, महिलाओं ने पूजन व आरती की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाली गई साईं पालकी यात्रा, महिलाओं ने पूजन व आरती की
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Fri, 27 Feb 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छाबी तालाब स्थित कालका देवी साईं मंदिर में अभिषेक व हवन पूजन के बाद भक्तों ने गाजे-बाजे के साथ शहर में साईं भगवान की पालकी यात्रा निकाली। महिलाओं ने पूजन व आरती की। शाम को भंडारा हुआ।
विज्ञापन
रात में साईं भजन व जागरण में कलाकारों ने महफिल सजाई। कालका देवी नव युवक समाज की ओर से साईं मंदिर में विविध धार्मिक आयोजन हुए। तीन दिवसीय कार्यक्रम में अंतिम दिन बृहस्पतिवार को सुबह अभिषेक व हवन पूजन में भक्तों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। दोपहर साईं मंदिर से भव्य पालकी शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन
बैंडबाजे व ढोल-नगाड़ों के साथ शोभायात्रा शहर में घूमी। शोभा यात्रा में राधा-कृष्ण, साईंनाथ और राम-लक्ष्मण व सीता की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। पालकी यात्रा के बाद मंदिर में आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। शाम को मंदिर परिसर में साईं भजन व जागरण हुआ। गायकों ने भजनों की प्रस्तुति से समां बांध दी।
विज्ञापन