{"_id":"5e46e31c8ebc3ee5d338b81d","slug":"remove-the-encroachment-of-the-fasting-councilor-banda-news-knp544674116","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनशनकारी सभासद का हटाएं अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनशनकारी सभासद का हटाएं अतिक्रमण
विज्ञापन
Remove the encroachment of the fasting councilor
- फोटो : BANDA
बांदा। नगर पालिका अध्यक्ष पर भ्रष्टाचार और तानाशाही के आरोप लगाकर पांच दिन से अशोक लाट पर आमरण अनशन कर रहे सभासद राजेश सिंह गौतम के विरुद्ध अध्यक्ष मोहन साहू ने भी मोर्चा संभाल लिया है। अध्यक्ष ने अधिशाषी अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि सभासद राजेश सिंह गौतम द्वारा नाले के ऊपर बनाया गया मकान तीन दिनों के अंदर हटाकर नाले के निर्माण का कार्य पूरा कराएं। उधर, सभासदों ने शहर में प्रदर्शन के बाद अनशन स्थल पर अध्यक्ष का पुतला फूंका।
वार्ड 14 (स्वराज कालोनी) के सभासद राजेश सिंह गौतम 9 सूत्री मांगों को लेकर आमरण अनशन पर बैठे हैं। शुक्रवार को उनके अनशन का पांचवां दिन था। आरोप लगाया कि पालिकाध्यक्ष की पैठ के चलते प्रशासन अनशनकारी की सुध नहीं ले रहा। उनकी शिकायतों पर कार्रवाई न होना प्रदेश सरकार के भ्रष्टाचार की रोक के दावे की पोल खोल रही है।
सभासद के साथ लोकतंत्र सेनानी नौशाद अली भी गुरुवार से भी अनशन पर बैठे हैं। शुक्रवार को कई सभासदों ने अध्यक्ष का पुतला लेकर शहर में प्रदर्शन किया और उसे आग के हवाले कर दिया। संदीप यादव, मायाराम, ज्ञान प्रताप, संजय ठाकुर, अजय गुप्ता, बसंतू यादव, संतोष नायक, अनवर अली, अब्दुल रज्जाक, रामबाबू सेन, मौला बक्श सहित अन्य सदस्य व भाजपा नेता सूर्यपाल सिंह चौहान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
उधर, अध्यक्ष मोहन साहू ने शुक्रवार को अधिशाषी अधिकारी को पत्र जारी कर कहा कि वार्ड नंबर 14 (स्वराज कालोनी) के कई बाशिंदों ने शिकायत की है कि गली नबंर 7 से 10 तक में वर्तमान सभासद राजेश सिंह गौतम और मोहल्ले के कई अन्य लोगों ने जबरन पालिका के नाले पर मकान बनाकर अतिक्रमण कर लिया है। बरसात में गलियों में जलभराव होता है। इससे मोहल्लेवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। निर्देश दिया है कि मौके का निरीक्षण कर और सिटी मजिस्ट्रेट से वार्ता कर राजेश सिंह गौतम एवं अन्य व्यक्तियों द्वारा किए अतिक्रमण को तत्काल हटवाकर तीन दिन में रिपोर्ट दें।